×

Breaking, IPL 2023, DC vs CSK Live:  चेन्नई ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023  के 67 वें मैच के तहत दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत चेन्नई सुपरकिंग्स से हो रही है। दोनों टीमों की बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।ख़बर लिखे जाने तक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।आज यहां चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं,जबकि दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व डेविड वॉर्नर का हाथों में हैं। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के मौजूदा सीजन के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स अब भी दौड़ में है।

KKR vs LSG Dream11 Prediction: कोलकाता और लखनऊ मैच के लिए ये परफेक्ट ड्रीम 11, जानिए किसे बनाए कप्तान, उपकप्तान
 

चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन 13 मैचों में खेलते हुए 7 के तहत जीत दर्ज की है और उसके कुल 15 अंक हैं।वहीं दिल्ली कैपिटल्स 13 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर नौवें नंबर पर है।चेन्नई सुपरकिंग्स अगर दिल्ली को मात देने में सफल रहती है तो आसानी  से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

IPL 2023 सीजन के साथ दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी के करियर का होगा अंत, सामने आई वजह
 

लेकिन हारने पर धोनी की टीम की मुश्किल बढ़ जाएंगी।दिल्ली कैपिटल्स अपना आखिरी मैच होमग्राउंड पर खेल रही है।इस वजह से टीम चेन्नई के खिलाफ खास जर्सी में मैदान पर है।इस खास जर्सी में दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड शानदार है।

IPL 2023: चेन्नई से भिड़ेंगी दिल्ली, जानिए धोनी की CSK का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण
 

टीम ने साल 2020 में  पने एक मैच में ये रेनबो जर्सी पहनी थी और उस समय आरसीबी को दिल्ली ने हराया था। इसके बाद  2021  और 2022 में ये जर्सी पहनकर दिल्ली ने केकेआर को पटखनी दी थी।यह जर्सी दिल्ली कैपिटल्स के लिए लकी साबित हो सकती है।ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स को सावधान रहने की जरूरत है।दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबले में रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है।