×

T20 WC 2024 जोस बटलर ने तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका, बाल-बाल बचा युवराज सिंह का 6 छक्का वर्ल्ड रिकॉर्ड
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।टी 20 विश्व कप 2024 में सुपर 8 राउंड के तहत इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जोस बटलर ने तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाने का काम किया। जोस बटलर ने ऐसी बल्लेबाजी मुकाबले में की भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का एक ओवर में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड टूटते -टूटते बचा।जोस बटलर ने अमेरिका के खिलाफ मैच में अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी करके दिखाई।

Eng Vs USA बटलर ने बल्ले से तो जॉर्डन ने गेंद से बरपाया कहर, यूएसए को रौंदकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में 
 

उन्होंने 38 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली।इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.42 का था। वहीं उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के भी जड़े। जोस बटलर ने इस मैच में एक ओवर के दौरान ऐसा किया, जिसकी कल्पना नहीं थी। बटलर ने अमेरिका के खिलाफ मैच के 9 वें ओवर में पांच छक्के जड़े।

T20 World Cup निकोलस पूरन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका,  क्रिस गेल के साथ इन प्लेयर्स को  छोड़ा पीछे
 

यह ओवर हरमीत सिंह लेकर गए। इस ओवर की  पहली गेंद पर फिल साल्ट ने सिंगल लिया और बटलर को स्ट्राइक दी।जोस बटलर ने हरमीत सिंह के ओवर की अगली चार गेंदों पर चार छक्के जड़े। फिर हरमनीत सिंह ने एक वाइड गेंद फेंकी।

IND vs BAN टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन हुआ फाइनल, बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी
 

इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर फिर से बटलर  ने छक्का जड़ दिया।इस ओवर में हरमीत सिंह के खिलाफ कुल 32 रन पड़े ।इसी के साथ बटलर टी 20 विश्व कप के एक ओवर में पांच या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए।इससे पहले युवराज सिंह के नाम टी 20 विश्व कप के एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। युवराज सिंह ने 2007 के टी 20 विश्व कप में इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। युवराज सिंह का यह रिकॉर्ड अब तक अटूट है।