×

Yashasvi Jaiswal ने बनाया महारिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तहत यशस्वी जायसवाल ने धमाल मचा दिया।विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तहत यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाने का काम किया। साथ ही वह ऐसा करने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। अपने करियर का छठा टेस्ट खेल रहे 22 साल के यशस्वी जायसवाल ने 290 गेंदों की पारी में 19 चौकों और 7 छक्कों की मदद  से 209 रन बनाए।

T20 World Cup 2024 में भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट कितने में खरीद सकेंगे? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
 

वो जेम्स एंडरसन की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को कैच देकर पवेलियन लौटे।बता दें कि सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम है। विनोद कांबली ने 1993 में 21 साल और 335 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।

IND vs ENG  2nd Test Live यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक, भारत ने बनाए 396 रन 
 

कांबली ने इसके 20 दिन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना दूसरा दोहरा शतक बनाया था।कांबली से पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर लंबे समय तक दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज थे।उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था।

IND vs ENG Live यशस्वी जायसवाल ने मचाया तहलका, ठोक डाला पहला दोहरा शतक
 

यशस्वी जायसवाल ने पिछले साल टेस्ट डेब्यू किया था ।डेब्यू मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन बनाए थे। मौजूदा सीरीज के पहले मैच के तहत ही उन्होंने जलवा दिखाते हुए 80 रन बनाए थे, जिसे भारत 28 रन से हार गया था।इंग्लैंड के खिलाफ अब तक यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर चला है।यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक के दम पर ही टीम इंडिया ने पहली पारी में 396 रन बनाए हैं।भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ही बड़ी पारी खेल पाए।