T20 World Cup के लिए पाकिस्तान की टीम कब यूएई पहुंचेगी, तारीख आई सामने
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टी 20 विश्व कप 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में शुरु होने वाला है। पाकिस्तान की टीम टी 20 विश्व कप के लिए कब पाकिस्तान पहुंचेगी इसकी तारीख सामने आ गई है। पीसीबी ने बताया कि बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम 15 अक्टूबर को चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए यूएई जाएगी।
ख़बरों की माने तो नेशनल टी 20 कप में हिस्सा ले रहे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी टी 20 विश्व कप के बायो बबल में प्रवेश करेंगे । टी 20 विश्व कप 17 अक्टूबर से होगा जबकि फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।पीसीबी ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान टीम का सपोर्ट स्टाफ 8 अक्टूबर को लाहौर में इकठ्ठा होगा।
Breaking IPL 2021, RR VS MI मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को दिया बल्लेबाजी का न्योता
और फिर 7 दिन के लिए यहीं के एक होटल में क्वारंटीन रहेगी।बोर्ड ने बताया कि टीम के नए बॉलिंग कोच वर्नोन फिलैंडर भी 7 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंच जाएंगे और टीम के साथ ही यूएई के लिए उड़ान भरेंगे। बोर्ड ने बताया कि टीम के नए बॉलिंग कोच 7 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंच जाएंगे और टीम के साथ ही यूएई के लिए उड़ान भरेंगे ।
इस बीच टीम के बैटिंग सलाहकार मैथ्यू हेडन सीधे यूएई में राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। बता दें कि पीसीबी की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से सपोर्ट स्टाफ का ऐलान नहीं किया गया है।
IPL 2021 इन चार टीमों पर फंसा पेंच, कौन सी टीम कर पाएगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई