×

T20 के बाद Virat Kohli की ODI कप्तानी  पर भी गिरेगी गाज, सामने आई बड़ी वजह
 

 

 स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।। विराट कोहली ने टी  20 कप्तानी छोड़ने का फैसला  लेकर सबको चौंकाने का  काम किया है। दरअसल विराट कोहली ने    यह तय किया है कि वह टी 20 विश्व कप के बाद भारतीय टी 20 कप्तानी छोड़ देंगे। विराट के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद कई  तरह की  चर्चाए हैं।

हिटमैन के फैंस के लिए आई खुशख़बरी, Rohit Sharma बनेंगे Team india के अगले कप्तान 
 

   सवाल उठ रहा है  कि विराट कोहली को  यह फैसला    अचानक क्यों लेना पड़ा ? क्या विराट कोहली पर दबाव था ? विराट ने  खुद   भी टी 20 कप्तानी छोड़ने के फैसला लेने के पीछे वर्कलोड को बताया है ।  माना जा रहा है कि विराट कोहली के बाद भारत की टी 20 टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी जा  सकती है। विराट के टी 20 कप्तानी छोड़ने के बाद माना जा रहा है कि  उनकी वनडे कप्तानी पर भी गाज  गिर सकती है।  

 Virat Kohli ने क्यों लिया Team India की कप्तानी का छोड़ने का फैसला, खुद बताया बड़ा कारण 
 

दरअसल  वनडे और टी 20  के लिए   बीसीसीआई  शायद ही   अलग - अलग कप्तानों को रखे  और  ऐसे ही राय पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की भी है। सूत्रों ने बताया कि   विराट को पता है कि अगर टीम यूएई  में टी 20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो उन्हें सीमित ओवरों  की कप्तानी से हटाया जा सकता  है।

वेस्टइंडीज ने T20 में कभी नहीं दिया मौका, अब इस खिलाड़ी CPL 2021 में अपने प्रदर्शन से मचाया तहलका 
 

विराट के बाद  टीम इंडिया की कप्तानी के लिए सबसे बड़ा विकल्प रोहित शर्मा  हैं। रोहित ने बतौर कप्तान खुद को साबित किया है।  हिटमैन ने अपनी आईपीएल टीम  मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाया ।इसके अलावा टीम इंडिया का नेतृत्व करते हुए    एशिया  कप  भारत को जिताया। विराट कोहली के खाते  में अब तक एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं है।

​​​​​​​