×

U19 World Cup 2022 जानिए Team India का पूरा Schedule और टूर्नामेंट के लिए घोषित हुआ Full Squad
 

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। अंडर  10 विश्व कप 2022 के  लिए  भारत की  टीम  का ऐलान कर दिया गया है। वेस्टइंडीज की मेजबानी में 14 जनवरी से खेले जाने वाले  अंडर 19 -विश्व कप के लिए  भारत की 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है।  अंडर -19 विश्व कप के लिए भारत की  कप्तानी  यश ढुले को दी गई है।

Rishabh Pant को मिली बड़ी जिम्मेदारी,  खिलाड़ी को उत्तराखंड सरकार ने दिया खास सम्मान

बता दें कि टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। भारत को   इस टूर्नामेंट के ग्रुप  बी में जगह मिली है।  भारत जिस ग्रुप  में है उसमें  दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा की टीमें हैं। टूर्नामेंट के  14 वें सीजन के  तहत कुल  48 मैच खेले जाएंगे। विश्व कप में  भारत के कार्यक्रम की बात की जाए तो टीम  इंडिया अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका  के खिलाफ    15 जनवरी को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेलेगी।

Team India का साउथ अफ्रीका दौरा आया खतरा में,  बहुत बुरी ख़बर आई सामने 

इसके बाद   दूसरे मैच के लिए  भारत 19 जनवरी को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में  उतरेगी। ग्रुप दौरे का अपना आखिरी मैच  भारत को युगांडा के खिलाफ  त्रिनिदाद में 22 जनवरी को खेलना है। बता दें कि अंडर  -19 विश्व कप  के सेमीफाइनल मुकाबले 1 और 2 फरवरी को एंटीगुआ में खेले जाएंगे।

Kidambi Srikanth  का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूटा, लेकिन इसके बावजूद रचा इतिहास

वहीं फाइनल मैच 5 फरवरी को एंटिगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होगा।  भारत का अंडर -19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा  है और वह अब तक चार पर खिताब जीत चुकी है । भारत ने साल  2000, 2008, 2012 और 2018 में खिताब अपने नाम किया था। यही नहीं पिछले तीन बार   भारत ने फाइनल तक सफर तय किया था। पिछली बार 2020 में भारत को   बांग्लादेश के  खिलाफ फाइनल में हार मिली थी।


अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:
यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एसके रशीद (उप कप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव(विकेटकीपर) राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल ताम्बे, आरएस हंगारेश्कर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: रिशित रेड्डी, उदय शरण, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौर