×

IPL 2024 से पहले मच जाएगी खलबली, दिल्ली छोड़ CSK में शामिल हो सकते हैं ऋषभ पंत
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है।ऋषभ पंत आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो आगामी सीजन के लिए यह बड़ा उलटफेर होगा। इससे पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए हैं।

AUS के खिलाफ टी 20 सीरीज में धमाकेदार जीत के साथ T20 World Cup 2024 के लिए टीम हुई साफ, इन खिलाड़ियों को मौका मिलना तय 
 

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं, लेकिन चोट की वजह से वह सीजन 2023 नहीं खेल पाए थे। लंबे वक्त के बाद वह क्रिकेट के मैदान पर अब वापसी करने जा रहे हैं। ऋषभ पंत क्यों चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल हो सकते हैं, इसकी बड़ी वजह है। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कभी भी आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। आगामी आईपीएल सीजन से पहले ही कायस लगाए जा रहे थे, धोनी आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं होंगे।

Axar Patel ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, युवराज सिंह की कर ली बराबरी 
 

लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स उन्हें रिटेन कर चुकी है।ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 का हिस्सा होंगे।सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि महेंद्र सिंह धोनी अगर संन्यास लेते हैं तो फिर चेन्नई सुपरकिंग्स का अगला कप्तान कौन होगा।

Rinku Singh के साथ पहली बार हुआ कुछ ऐसा, पहली बार टी 20 करियर में घटी ये घटना 
 

चेन्नई सुपरकिंग्स अगर ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने में कामयाब रहती है तो फिर पंत को बतौर कप्तान भी तैयार चेन्नई सुपरकिंग्स कर सकती है।ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स छोड़कर चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल होंगे, इसका दावा पूर्व क्रिकेटर दीप दास गुप्ता ने किया है।बता दें कि ऋषभ पंत भी बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, वह अपने करियर की शुरुआत से ही धोनी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।टीम इंडिया भी उन्होंने धोनी की जगह ली थी।