×

फैंस के लिए आई अचानक बड़ी खुशख़बरी, IPL 2023 में नजर आएंगे Rishabh Pant  

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले ऋषभ पंत के फैंस के लिए खुशख़बरी आई  है। बता दें कि कार एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी होने के बाद से ऋषभ पंत क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं।उनकी कब तक मैदान पर वापसी होगी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसी बीच बड़ा अपडेट सामने आया है कि आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत नजर आएंगे।

NZ vs SL 1st ODI: न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच होगी भिड़ंत, जानिए भारत में कैसे देखें लाइव
 

लेकिन आपको बता दें कि ऋषभ पंत आईपीएल के 16 वें सीजन में खेलते नजर नहीं आएंगे, लेकिन वह अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ मौजूद रहेंगे।बता  दें कि दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने दिल्ली में ही आयोजित एक कार्यक्रम में ऋषभ पंत को लेकर बड़ी बात कही ।दरअसल पोंटिंग से पूछा गया कि क्या पंत को आईपीएल 2023 के दौरान डगआउट में खिलाड़ियों उत्साह बढ़ाते दिख सकते हैं।

 IPL 2023: रविचंद्रन अश्विन की राजस्थान रॉयल्स के कैंप में हुई धांसू एंट्री, वीडियो आया सामने

इस सवाल के जवाब में रिकी पोंटिंग ने कहा ,अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।वह रिकवर कर रहे हैं। उनके बारे में लगातार अपडेट भी लिया जा रहा है लेकिन डगआउट में उनकी मौजूदगी के बारे में फिलहाल कुछ कहना मुश्किल है।बता दें कि ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर करते हुए नजर आएंगे।

IPL 2023 में जमकर गरजेगा Virat Kohli का बल्ला, इसलिए लगाएंगे रनों का अंबार

वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को दी गई है।बता दें कि ऋषभ पंत अपनी चोटों से तेजी से उबर रहे हैं ।हाल ही के समय में उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।बता दें कि ऋषभ पंत एक  प्रतिभावान और मैच विनर खिलाड़ी हैं और इसलिए उनकी कमी दिल्ली कैपिटल्स को खल सकती है।