IND vs AUS मेलबर्न टेस्ट के बीच आई दु:खद ख़बर, काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे भारतीय खिलाड़ी
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। बॉर्डर गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन यानि आज भारतीय खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं।उनके ऐसा करने के पीछे की बड़ी वजह है। दरअसल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार को 92 साल की उम्र में हो गया।
जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी है।बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए टीम इंडिया के काली पट्टी बांधने की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, भारतीय क्रिकेट टीम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में काली पट्टी बांध रही है, जिनका गुरुवार को निधन हो गया था।
IND vs AUS लाइव मैच में कंगारू बल्लेबाज की घटिया चाल, कप्तान रोहित शर्मा भड़के, देखें वीडियो
डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। डॉ. मनमोहन सिंह बहुत बड़े अर्थशास्त्री थे, जिन्हें 1991 के आर्थिक सुधारों का नेतृत्व करने का श्रेय दिया जाता है। मनमोहन सिंह ने भारत को एक गंभीर वित्तीय संकट से निकालने में मदद की थी।
Virat Kohli पर ICC का बड़ा एक्शन, मैदान पर इस हरकत के लिए सुनाई गई सजा
देश के वित्तमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह की नीतिया ने ही देश में आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की, जिसने बाद के दशकों में भारत के तेज आर्थिक विकास की नींव रखी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गुरुवार रात को गंभीर हालत में रात करीब साढ़े आठ बजे एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन फिर निधन हो गया।खेल जगत भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से शोक में डूबा हुआ है।तमाम पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है।