IPL 2025 के ऑक्शन में मालामाल होंगे Rohit Sharma, लगेगी ऐतिहासिक बोली, 50 करोड़ मिलना तय
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा पर भी बोली लग सकती है।माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन नहीं करेगी। फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का बड़ा फैसला लिया था। तब से रोहित के मुंबई से अलग होने की बात कही जा रही है।माना जा रहा है कि रोहित अगर मेगा ऑक्शन में शामिल होते हैं तो उन पर ऐतिहासिक बोली लग सकती है।
रिपोर्ट्स में यह तक दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा अगर ऑक्शन में आते हैं तो उन पर ऐतिहासिक बोली लगने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोहित को खरीदने के लिए अलग से 50-50 करोड़ रुपए बचाकर रखे हैं।दोनों टीमें रोहित को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ी रकम खर्च करना चाहती हैं।
रोहित शर्मा आईपीएल के सफल कप्तान हैं।उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपने नेतृत्व में पांच बार खिताब जितवाया। जो भी टीम उन्हें खरीदेगी, वो उन्हें कप्तान बना सकती है। रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जेस के साथ की थी।
Mohammad Rizwan को साजिश के तहत दोहरा शतक पूरा नहीं करने दिया गया, सामने आई मामले की सच्चाई
2011 में वह मुंबई इंडियंस शामिल हो गए थे, तब से इस टीम के लिए ही खेल रहे थे। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को साल 2013 में कप्तानी सौंपी थी, उन्होने बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए टीम को चैंपियन बनाया।इसके बाद उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई की टीम आईपीएल का खिताब जितवाया।रोहित का निजी प्रदर्शन शानदार रहा है।आईपीएल का हिटमैन को विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है।
Border Gavaskar Trophy में ये दो खूंखार बल्लेबाज रनों की करेंगे बरसात, हो गई भविष्यवाणी