×

 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में  बतौर कप्तान सफल हैं Rohit Sharma, रिकॉर्ड दे  रहा है गवाही
 

 

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।।  विराट  कोहली के बाद  हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम  इंडिया की कप्तानी   दिए जाने की लंबे वक्त से चर्चा है।    ख़बरों की माने तो टी 20 विश्व कप के बाद रोहित  शर्मा को  भारत की वनडे और टी 20 टींम की कप्तानी दी जा सकती है। रोहित शर्मा  कप्तान  बनने के बड़े दावेदार  इसलिए हैं क्योंकि  वह   टीम का नेतृत्व करते हुए सफल रहे हैं।

Virat Kohli खुद छोड़ देंगे Team India की  कप्तानी, इस स्टार को कमान मिलना तय 
 


विराट ने अपनी  कप्तानी में  भारत को  एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिलाई है।वहीं रोहित शर्मा  ने आईपीएल में  मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाया है। रोहित ने अब तक   टीम इंडिया के लिए   29 मैचों के तहत कप्तानी की है जिनमें से टीम को  23 में जीत  और   6 में हार का सामना करना पड़ा । रोहित शर्मा  अपनी  कप्तानी  में टीम इंडिया को  15 टी 20 मैचों के  तहत जीत दिला चुके हैं।

IPL 2021 यूएई की गर्मी से परेशान हुआ Mumbai Indians का स्टार खिलाड़ी,  देखें VIDEO

रोहित   टी 20   क्रिकेट में भारत के तीसरे   सबसे सफल कप्तान हैं। सबसे   सफल महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 41 टी 20 मैच  जीते, वहीं विराट कोहली ने    27  टी20 मैचों के तहत जीत  हासिल की है।

 

रोहित  ने भारत के  लिए   कुल 19 टी 20  मैचों में कप्तानी की है जिसमें से  4 मैच में हार मिली । वहीं वनडे के  तहत रोहित की कप्तानी में  भारत  ने 10 मैचों से 8 के तहत जीत दर्ज की है और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा ।रोहित शर्मा ने   अपनी कप्तानी में भारत को साल  2018 में   एशिया कप का खिताब दिलाया था।

दोस्तों के साथ डिनर पर  जाते वक्त मोबाइल  फोन साथ नहीं ले जाते MS Dhoni, जानिए  आखिर क्यों