×

Rinku Singh Birthday: धोनी, सचिन, विराट नहीं इस क्रिकेटर को आइडियल मानते हैं रिंकू सिंह, बल्लेबाज ने खुद बताया नाम
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।भारत के युवा स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अपना 26 वां जन्मदिन मना रहे हैं।उनका जन्म 12 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। इस साल ही रिंकू सिंह तब सबसे पहले चर्चा में आए थे जब उन्होंने आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए खेलते हुए एक ओवर में पांच छक्के लगाने का कारनामा किया था।रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में यश दयाल के खिलाफ बल्ले से यह कारनामा किया था।

AUS vs SA के बीच होगी टक्कर, जानिए प्लेइंग XI पिच और मौसम रिपोर्ट
 

रिंकू सिंह की आईपीएल के बाद भारतीय टीम भी एंट्री हुई है।हाल ही में वह एशियन गेम्स में भी खेलते हुए नजर आए, जहां रितुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।रिंकू सिंह के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि यह स्टार बल्लेबाज आखिर किस खिलाड़ी को अपना आदर्श मानते है।

'दुश्मन' से अचानक 'दोस्त' बने Virat Kohli और Naveen Ul Haq, LIVE मैच में हुआ ऐसा कुछ, देखें VIDEO
 

रिंकू सिंह विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी या फिर सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को आदर्श मानते हैं।एक इंटरव्यू के दौरान रिंकू सिंह ने अपने आइडियल को लेकर बताया, 'सुरेश रैना मेरे आइडियल हैं।

Rohit Sharma ने बड़ा धमाका कर रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
 

मैं हमेशा उनके टच में रहता हूं। वो IPL के किंग हैं और मुझे हमेशा इनपुट्स देते हैं।रिंकू सिंह ने अब तक 5 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें 75 रन बना चुके हैं, वहीं 31 आईपीएल मैचों में खेलते हुए वह 725 रन बना चुके हैं। उनका हाईस्कोर 67 रन रहा है।आईपीएल में रिंकू सिंह ने 54 चौके और 38 छक्के जड़े हैं। रिंकू सिंह को एक प्रतिभावान और खतरनाक खिलाड़ी माना जाता है।