×

IPL 2022 Mega Auction में इस स्टार ऑलराउंडर पर दांव लगाएगी Ms Dhoni की CSK
 

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होने जा  रहा है और ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी नीलामी में होंगे। आईपीएल मेगा ऑक्शन में  सबकी नजरें इस बात पर भी रहने वाली हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके   किस खिलाड़ी पर दांव लगाएगी। चेन्नई सुपरकिंग्स स्टार   ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को खरीदकर अपने साथ जोड़ सकती है।

AUS vs WI Highlights डेविड वॉर्नर और मिशेल ने खेली ताबड़तोड़ पारी, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दी कारारी मात
 


आपको बता दें कि    हार्दिक पांड्या  धोनी के  भी बेहद  खास खिलाड़ियों  में से एक हैं। उन्होंने धोनी की कप्तानी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए डेब्यू किया था। बता दें कि  फिलहाल हार्दिक पांड्या   आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। पर अगले सीजन के लिए फ्रेंचाईजी उन्हें शायद ही रिटेन करे । हर टीम की तरह  मुंबई इंडिंयस को भी  चार खिलाड़ियों की रिटेन करने की अनुमति होगी।

T20 World Cup भारतीय फैंस ने की अफगानिस्तान की जीत की दुआ,  फनी मीम्स की आई बाढ़

मुंबई इंडिंयस रोहित  शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड ,ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को   ही रिटेन कर पाएगी। सूत्रों के जरिए सामने आई जानकारी की माने तो  हार्दिक को अगले साल  ड्रॉप किया जा सकता है । इसके पीछे का एक बड़ा कारण  है पिछले कुछ समय से उनकी खराब फॉर्म  हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय में अपनी चोटों से भी परेशान रहे हैं ।

Breaking, ENG vs SA T20 World cup 2021  इंग्लैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI देखें  यहां

पांड्या को अपनी फॉर्म को लेकर आलोचना  भी झेलनी पड़ी है। हार्दिक पांड्या  ने   आईपीएल 2021 सीजन के तहत मुंबई इंडियंस के लिए वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसके लिए वह जाने जाते हैं।मुंबई इंडियंस के लिए   हार्दिक पांड्या बोझ बनते हुए नजर आए हैं। यही वजह है कि  अब मुंबई इंडियंस इस  खिलाड़ी को   रिटेन नहीं करेगी।मुंबई की टीम हार्दिक की जगह  किसी और  खिलाड़ी को अपने साथ रखना चाहेगी।