×

जल्द ही बड़े परदे पर नज़र आने वाले हैं  MS Dhoni,  आई बड़ी ख़बर
 

 


जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल  15 अगस्त  2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। संन्यास के बाद से  उनके  तमाम फैंस  यह जानना चाहते हैं कि  धोनी क्रिकेट के अलावा  अब क्या कुछ करते नजर आएंगे।कुछ  दिनों से ख़बरों में यह बात है कि महेंद्र सिंह धोनी   बड़े   पर्दे पर नजर आ सकते हैं । धोनी की पत्नि साक्षी ने खुद इस बात का हिंट दिए जाने का काम किया।

MS Dhoni के डेब्यू से दो साल पहले Sachin Tendulkar ने खेला था हेलीकॉप्टर शॉट, VIDEO

आपको बता दें कि   महेंद्र सिंह धोनी ने    धोनी एंटरनमेंट नाम की एक प्रोडेक्शन कंपनी  बनाई  थी ।  अब  कैप्टन  कूल धोनी  इसी  काम को आगे बढ़ाने वाले हैं। उनकी पत्नि साक्षी ने बताया कि एक युवा लेखक ने  उनकी अप्रकाशित के किताब के राइट्स हासिल किए  हैं। इस किताब को लेकर जल्द ही एक वेब सीरीज  बनाएंगे।

 IND vs ENG Virat Kohli पर लगे बड़े आरोप, इस दिग्गज के ट्वीट से  मचाया बवाल 

धोनी  फैंस के लिए  यह  अच्छी ख़बर है कि  वह  पूर्व कप्तान  को अब भारतीय टीम में तो नहीं देख पाएंगे लेकिन    बॉलीवुड में काम करते देख सकते हैं।  वैसे आपको बता दें कि  धोनी  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद  भी  क्रिकेट से जुडे़ हुए हैं।महेंद्र सिंह   धोनी  फिलहाल आईपीएल में सक्रीय हैं ।

लॉर्ड्स टेस्ट में मिली ऐतिहासिक जीत का Virat Kohli और Anushka Sharma ने ऐसे मनाया जश्न, देखें PHOTO
 


चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तानी धोनी के हाथों में है।  महेंद्र सिंह धोनी  आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों के  तहत भी खेलते हुए नजर आएंगे।बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल के दूसरे चरण को मई में बीच में  ही स्थगित करना पड़ा था । अब टू्र्नामेंट के बाकी बचे हुए     31 मुकाबले  यूएई में कराने का फैसला बीसीसीआई ने लिया है।