MS Dhoni Birthday: धोनी रांची के हैं राजा, जानिए कुल नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हो गए हैं । 2020 में धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन उनकी लोकप्रियता अभी कम नहीं हुई है। महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल की वजह से तो चर्चा में रहते ही हैं, साथ ही उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल भी सुर्खियां बटोरती है। संन्यास के इतने सालों बाद भी धोनी की नेटवर्थ आसमान की ऊंचाईयां छू रही है।
धोनी की साल 2023 में नेटवर्थ 1040 करोड़ है ।मौजूदा क्रिकेटरों में विराट कोहली को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ियों से धोनी की नेटवर्थ काफी ज्यादा है। महेंद्र सिंह धोनी आज भी सालाना 50 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं, इनमें उनकी आईपीएल सैलरी से लेकर ब्रैंड प्रमोशन तक सब शामिल है। धोनी के फुटबॉल समेत कई खेलों में शेयर हैं।इसके अलावा 30 से अधिक ब्रांड को एंडोर्स करते हैं।
Rishabh Pant के लिए बजी खतरे घंटी, ये खूंखार खिलाड़ी उनका करियर कर देगा खत्म
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी थे, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद आज भी चेन्नई सुपरकिंग्स उन पर 12 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च करती है ।
ENG vs AUS 3rd Test: पहले दिन गेंद और बल्ले से छाए मिचेल मार्श, इंग्लैंड के लिए वुड ने चटकाए 5 विकेट
महेंद्र सिंह धोनी ने काफी जगह पैसा निवेश किया है, और जिससे उन्हें काफी कमाई होती है।माही की फिटनेस जबरदस्त और इसलिए वह युवा खिलाड़ियों को टक्कर देने का काम करते हैं।हाल ही में आईपीएल 2023 के तहत धोनी का जलवा देखने को मिला था। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। सबसे बड़ी बात यह थी कि धोनी को टूर्नामेंट में चोट लग गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक भी मैच नहीं छोड़ा है।धोनी आईपीएल के अगले सीजन भी खेलते नजर आ सकते हैं।