×

आइए आपको मिलाते हैं विराट कोहली के परिवार से, देखें तस्वीरों में
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। रनमशीन विराट कोहली की गिनती दुनिया के महान खिलाड़ियों में होती है। यही नहीं विराट कोहली के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं।वैसे हम यहां आपको विराट कोहली के परिवार से मिलवाते हैं।

Happy New Year 2024 ये हैं साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट के तहत सबसे ज्यादा शिकार करने वाले टॉप 10 विकेटकीपर 
 

विराट के माता -पिता - विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था।उनके पिता का नाम प्रेम कोहली हैं। विराट के पिता पेशे से क्रिमिनल लॉयर थे। उन्होंने विराट कोहली की क्रिकेट प्रतिभा बचपन में ही पहचान ली थी।2006 में ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनकी असामयिक मृत्यु हो गई थी, तब विराट कोहली 18 वर्ष के थे।प्रेम कोहली के असमय निधन के बाद विराट का परिवार आर्थिक तंगी में डूब गया था ।विराट की मां सरोज  ने अपने बच्चों को सही दिशा दी। विराट को क्रिकेटर बनाने में उनकी मां का योगदान है।

IPL 2024 Auction सीएसके के हाथ लगा बड़ा जैकपॉट, दो करोड़ खर्च कर खरीदा बड़ा मैच विनर खिलाड़ी
 

विराट कोहली की बहन-  भाई-बहनों में सबसे बड़ी भावना कोहली हैं। विराट के शुरुआती सालों में भावना सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक रही हैं। भावना ने संजय ढींगरा से शादी की है और उनके  2 बच्चे, महक और आयुष हैं।

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने Pat Cummins, हैदराबाद की काव्या मारन ने लुटाए इतने करोड़
 


 विराट के भाई - विराट कोहली के बड़े भाई  विकास कोहली हैं । विकास की शादी चेतना से हुई है और उनका प्यारा एक बेटा है।जिसका नाम आरव कोहली है।

 विराट की वाइफ - विराट कोहली ने कई सालों तक बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को डेटिंग करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। दोनों ने इटली में जाकर शादी की थी।


विराट और अनुष्का की बेटी-विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है। विराट की बेटी का जन्म 11 जनवरी, 2021 को हुआ था।