×

Duleep Trophy 2024 में चमके ईशान किशन, दमदार शतक ठोककर मचाया तहलका 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे चरण में स्टार खिलाड़ी ईशान किशन का बल्ले से जलवा देखने को मिला है। इंडिया सी के लिए बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन के अपने पहले ही मैच  में अर्धशतक जड़ा और इसके बाद इसे शतक में बदलने का काम किया।इंडिया सी के लिए ईशान किशन ने दमदार शतक जड़ा है। उन्होंने 120 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया।

IND VS BAN टेस्ट सीरीज से पहले खौफ में बांग्लादेश, इस खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला बयान 
 

 टूर्नामेंट के पहले चरण में ईशान किशन इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए थे। दूसरे चरण के मैच में भी उनके खेलने की उम्मीद नहीं की जा रही थी, लेकिन अचानक उनकी वापसी हो गई।ईशान किशन ने इंडिया बी के खिलाफ चल रहे मैच में खेल के पहले दिन पहली पारी में 50 गेंदों में 51 रन बना लिए थे।

Champions Trophy 2025 के आयोजन में इस बात को लेकर फंसा पेंच, सामने आया अपडेट
 

उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में  एक छक्का और 7 चौके लगाए। इस मैच में इंडिया बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इंडिया सी की ओर  से पारी की शुरुआत कप्तान रितुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन ने की थी।

क्या मुंबई इंडियंस से अलग हो जाएंगे Rohit Sharma, अब सामने आया ये नया अपडेट
 

रितुराज ने 2 गेंदों पर  एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। रितुराज रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौटे। रितुराज के वापस लौटने ेक बाद साई सुदर्शन और रजत पाटीदार के बीच पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी हुई। साई सुदर्शन 43 रन की पारी खेलकर मुकेश कुमार की गेंद पर आउट  हुए। 97 रन पर एक और विकेट रजत पाटीदार के रूप में गिरा। उन्होंने 8 चौकों की मदद से 40 रन की पारी खेली और वो नवदीन सैनी की गेंद पर बोल्ड हो गए।