IPL 2023: रोहित शर्मा के फ्लॉप शो से मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन, ये आंकड़े करेंगे हैरान
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है।मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम एक खिलाड़ी की वजह से मुश्किल में फंसी हुई है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि कप्तान रोहित शर्मा हैं।मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 सीजन के तहत अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष किया है।
World Cup 2023 के लिए Rishabh Pant की होगी वापसी, जानिए क्या है उनकी फिटनेस अपडेट
रोहित शर्मा ने 12 मैचों में सिंगल डिजिट के स्कोर पर सबसे ज्यादा 6 बार अपना विकेट गंवाया है। टूर्नामेंट में रोहित शर्मा अब तक सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा सके हैं।सिंगल डिजिट यानि 0 से लेकर 9 रन के पीछे रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 6 बार विकेट गंवाया है । आधी पारियों में मुंबई इंडियंस के कप्तान दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके ।इसके बाद 20 से 29 रनों के बीच रोहित शर्मा 4 बार आउट हुए हैं।
IPL 2023 में घातक गेंदबाजी से बरपाया कहर, अब इन गेंदबाजों की पहली बार टीम इंडिया में होगी एंट्री
कुल 10 पारियों में रोहित शर्मा 20 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए थे।10 पारियों में वो 29 रनों से कम के स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं। वहीं बाकी दो पारियों में एक बार में मुंबई इंडियंस के कप्तान ने 30-49 रनों के बीच अपना विकेट गंवाया है और एक बार वो 50 से ज्यादा रन बनाकर आउट हुए हैं।
IPL 2023 में LSG vs MI के बीच होगी भिड़ंत, जानिए क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा आईपीएल 2023 में करीब 18 की औसत से रन बना रहे हैं ।उन्होंने 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 18.33 की औसत और 128.65 की स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए हैं।इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक ही निकला है।