दक्षिण अफ्रीका में भारत ने अब तक नहीं जीती Test सीरीज, क्या इतिहास बदल पाएंगे कप्तान Rohit Sharma,देखें रिकॉर्ड
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत को टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत बॉक्सिंग डे टेस्ट से यानि 26 दिसंबर से होगी। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टेस्ट सीरीज खेलने वाली है।टीम इंडिया का टेस्ट के तहत दक्षिण अफ्रीका में रिकॉर्ड खराब है।
IND VS SA का पहला टी 20 मैच होगा रद्द, फैंस के लिए आई झटका देने वाली बुरी ख़बर
भारत ने अब तक अफ्रीका में एक बार भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास बदलने का मौका रहने वाला है। भारत ने साल 1992 में पहली बार टेस्ट सीरीज खेली थी, तब मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम इंडिया के कप्तान थे।
कैसे Ravi Bishnoi बने दुनिया के नंबर 1 बॉलर, जानिए जोधपुर के इस युवा स्पिनर की कहानी
भारत को इस टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 1-0 से हार झेलनी पड़ी थी। टीम इंडिया साल 1992 से लेकर अभी तक दक्षिण अफ्रीका की धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। दक्षिण अफ्रीका की धरती पर भारत 1992 के दौरे को मिलाकर कुल 8 टेस्ट सीरीज खेल चुका है। भारत को दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 8 में से 7 टेस्ट सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा है , जबकि यहां एक टेस्ट सीरीज भारत ने ड्रॉ करवाई थी।
2010-2011के दौरे पर भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर एकमात्र टेस्ट सीरीज ड्रॉ करवाई थी। अफ्रीका की धरती पर भारत को 8 में से 7 टेस्ट सीरीज के तहत हार का सामना करना पड़ा। वहीं साऊथ अफ्रीका में टीम इंडिया ने कुल 23 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे केवल 4 टेस्ट में जीत मिली है। इस दौरान साउथ अफ्रीका ने भारत को 12 टेस्ट में हराया है, जबकि 7 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।