IND vs AFG रोहित शर्मा को बस इतने SIX की है दरकार, वर्ल्ड क्रिकेट में बना देंगे छक्का महारिकॉर्ड
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। रोहित शर्मा की गिनती विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। हिटमैन लंबे वक्त के बाद टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जलवा देखने के लिए तैयार हैं। लंबे वक्त के बाद भारत की टी 20 टीम में लौटे रोहित शर्मा अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में जलवा दिखाते नजर आएंगे। 11 जनवरी से शुरु होने वाली टी 20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी भी सौंपी गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज में रोहित शर्मा इतिहास रचते हुए महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
IND Vs AFG रोहित और विराट करेंगे ओपनिंग, टीम इंडिया की क्या होगी रणनीति
हिटमैन रोहित शर्मा छक्कों के महारिकॉर्ड पर कब्जा जमा सकते हैं। दरअसल धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा 600 छक्कों के करीब हैं।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वह वह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। रोहित शर्मा अभी भी वैसे तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
अर्जुन अवॉर्ड पाकर भावुक हुए Mohammad Shami, जानिए तेज गेंदबाज ने क्या कुछ कहा
रोहित ने तीनों ही प्रारूप में मिलाकर कुल 582 छक्के लगाए हैं।वह 600 के आंकड़े को छूने से 18 छक्के दूर हैं। रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की सीरीज में 18 छक्के लगाने का दम रखते हैं।ऐसे में उनके पास यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका रहेगा।
Rohit Sharma के पास इतिहास रचने का मौका, अफगानिस्तान के खिलाफ इतने रन बनाते ही करेंगे बड़ा कारनामा
रोहित शर्मा 600 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा ने अब तक 464 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले है, जिसकी 486 पारियों में उन्होंने 18299रन बनाए हैं। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने 45 शतक और 100 अर्धशतक जड़े हैं। हिटमैन रोहित शर्मा ने टेस्ट, वनडे और टी20 में क्रमश 77, 323 और 182 छक्के लगाए हैं।