×

क्या आपने सुना किंग कोहली का गाया हुआ ये सुपरहिट सॉन्ग, दीवाना कर देगी कोहली की आवाज
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्ले से तो जलवा दिखाने के लिए जाने ही जाते हैं। साथ ही वह गाना गाने का भी शौक रखते हैं।विराट कोहली के पसंदीदा गायक किशोर कुमार भी रहे हैं ।विराट कोहली ने खुद एक बार कहा था कि वह किशोर कुमार से नहीं मिल पाए, यह उनका बड़ा दुर्भाग्य है। विराट कोहली की दिली इच्छा थी कि वह जीवन में एक बार किशोर कुमार से जरूर मिलते।

Happy Birthday Krishnamachari Srikkanth टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत का हीरो, जिसने छुड़ा दिए थे विरोधियों के छक्के 

विराट कोहली ने किशोर कुमार का ही एक सुपरहिट सॉन्ग अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के लिए गाया था। विराट कोहली के गाने का वीडियो आज तक सोशल मीडिया वायरल है, विराट कोहली की आवाज फैंस के दिलों को भी छूती नजर आई आती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट किशोर कुमार का गाना 'मेरे महबूब कयामत होगी...' गाते दिख रहे हैं। इमोशनल गाने को सुनने के बाद दोस्तों के साथ ऑडियंस में बैठीं अनुष्का भी काफी इमोशनल नजर आ रही हैं।

Happy New Year 2024 साल 2023 में रोहित शर्मा की फूटी किस्मत, कप्तानी पर लग गया बड़ा दाग
 

बता दें कि विराट कोहली काफी रोमांटिक भी हैं।उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ लंबे वक्त रिलेशन में रहने के बाद 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। दोनों की यह जोड़ी अब तक हिट रही है।बता दें कि विराट कोहली गाने के साथ-साथ डांस का भी शौक रखते हैं ।

Happy New Year 2024 साल 2023 में भारतीय फैंस का दो बार टूटा दिल, जब टीम इंडिया को बड़े मैचों में मिली हार
 

विराट कोहली को कई  बार मैदान पर डांस करते हुए देखा गया है।विराट कोहली वैसे पंजाबी गानों को ज्यादा सुनना पसंद करते हैं, लेकिन  बॉलीवुड के पुराने गानों में भी उनकी दिलचस्प रही है।खासकर के  किशोर कुमार के हिट गानों में ।