×

Happy Birthday Sourav Ganguly सौरव गांगुली ने क्रिकेट की पिच पर की 'दादागिरी', तोड़ा था कंगारुओं का घमंड
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। 'प्रिस ऑफ कोलकाता' और 'बंगाल टाइगर' जैसे नामों से प्रसिद्ध रहे सौरव गांगुली आज 52 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 8 जुलाई 1972 को हुआ था। सौरव गांगुली भारत के सफल कप्तानों में से एक रहे हैं, वो ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर दादागिरी की। गांगुली उर्फ दादा ने भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में ऊंचाईयों पर पहुंचाया। साथ ही वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह जैसे स्टार क्रिकेटर्स को भी सौरव गांगुली ने अपनी कप्तानी में करियर संवरवाया। यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी ने भी सौरव गांगुली की कप्तानी में ही डेब्यू किया था।

IND Vs ZIM Highlights आईपीएल के शेर जिम्बाब्वे के खिलाफ ढेर, पहले टी 20 मैच में मिली भारत को हार
 

सौरव गांगुली से जुड़े कई किस्से फैंस के जे़हन में आज भी हैं। वो पल को कौन भूल सकता है, जब गांगुली ने लॉर्ड्स मैदान की बालकनी में शर्ट लहरकर अंग्रेज क्रिकेटर एंड्र्यू फ्लिंटॉप को जवाब दिया था। बता दें कि 13 जुलाई 2002 को इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह की जादुई की पारी के दम पर फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत ने नेटवेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली ने अपनी टी-शर्ट उतारकर ऐसे लहराई कि यह वाकया इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

Happy Birthday MS Dhoni कैप्टन कूल माही का बर्थडे, जानिए महेंद्र सिंह धोनी के 5 अटूट रिकॉर्डस
 

उसी साल फ्लिंटॉप ने 3 फरवरी 2002 को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर भारत की जीत के बाद शर्ट निकालकर मैदान पर दौड़ लगाई थी, इसके जवाब में ही गांगुली ने ऐसा किया था। दादा ने कंगारुओं का भी घमंड तोड़ा था। सौरव गांगुली मैदान में लेट आने के लिए जाने जाते थे।

साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में गांगुली ने स्टीव वॉ को दिन में तारे दिखाए थे। दरअसल मैच में टॉस के लिए स्टीव वॉ समय पर से पहले आ गए थे, लेकिन गांगुली ब्लेजर ना मिल पाने की वजह से देरी से पहुंचे थे।टॉस में देरी के लिए गांगुली पर स्टीव वॉ गुस्सा हुए थे। टीम इंडिया ने उस टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेलने के बावजूद ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ रोका था। कंगारू टीम ने लगातार 16 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की थी। गांगुली ने अपने करियर के दौरान 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 7212 रन दर्ज हैं, वनडे में 11363 रन दर्ज हैं। टेस्ट के तहत 16 शतक और 35 अर्धशतक लगाए। वनडे में 22 शतक और 72 अर्धशतक जड़े थे।