Samachar Nama
×

Happy Birthday MS Dhoni कैप्टन कूल माही का बर्थडे, जानिए महेंद्र सिंह धोनी के 5 अटूट रिकॉर्डस

S

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था लेकिन अभी भी वह आईपीएल में सक्रिय हैं।हम यहां महेंद्र सिंह धोनी के पांच अटूट रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं।

MS Dhoni को इन 3 अद्भुत कारनामों के लिए कभी नहीं भूल पायेंगे लोग, 2 साल बाद भी टीम इंडिया को खल रही है कमी
धोनी के 5 अटूट रिकॉर्ड्स

पहला रिकॉर्ड -महेंद्र सिंह धोनी तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं उन्होंने भारत को साल 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जितवाई थी।

dhoni--111554444
दूसरा रिकॉर्ड- धोनी ने बतौर विकेटकीपर भारत के लिए बल्ले से जलवा दिखाते हुए  10,599 रन बनाए।वह दस हजार रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर उनके बाद राहुल द्रविड़ ने बतौर विकेटकीपर भारत के लिए 2300 रन बनाए हैं।

dhoni-1-1--111
तीसरा रिकॉर्ड -   महेंद्र सिंह धोनी  ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज  खेलते हुए 183 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। यह बतौर विकेटकीपर किसी भी विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर है और इस बनाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है 

MS Dhoni

 चौथा रिकॉर्ड- 
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम सबसे ज्यादा स्टंपिंग का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 538 मैचों में विकेटकीपिंग की, इनमें उन्होंने 195 स्टंपिंग की। इस मामले में वह टॉप पर हैं। उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 139 स्टंपिंग की हैं।

dhoni--1

पांचवां रिकॉर्ड - महेंद्र सिंह धोनी के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का‌ रिकॉर्ड दर्ज हैं।
तीनों फॉर्मेट मिलाकर धोनी ने 332 मैचों में कप्तानी की। धोनी के बाद  ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का नाम आता है जिन्होंने 324 मैचों में कप्तानी की है।

Share this story

Tags