×

ENG vs NZ, T20 World Cup 2021 सेमीफाइनल में भिड़ेंगे इंग्लैंड-न्यूजीलैंड, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम

 

 ्क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  टी 20 विश्व कप  2021  में पहले  सेमीफाइनल मैच  के तहत   इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच  भिड़ंत होगी। दोनों टीमें अबु धाबी  शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम  में  भारतीय समय के हिसाब से  शाम  7.30 बजे से आमने  -सामने होंगी। मुकाबले से पहले हम यहां   पिच  और मौसम की बात करने  जा रहे हैं।

IND vs NZ हार्दिक पांड्या की लंबे वक्त के लिए टीम इंडिया से हुई छुट्टी, जानिए अब कैसे कर पाएंगे वापसी
 


अबु धाबी की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार  रही है। यहां एक बार फिर बल्लेबाजों को दबदबा देखने को मिल सकता है।ख जायद स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की तीन पहली पारी में 189 से ज्यादा का स्कोर बना है।इस  मैदान पर   टूर्नामेंट का बड़ा स्कोर 210  रन है जो भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था।

ENG vs NZ, T20 World Cup 2021 जानिए किस  Playing 11 के साथ उतर सकते हैं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड 

बता दें कि  अबु धाबी में  बुधवार के दिन  में मौसम थोड़ा गर्म रहेगा रात को भी  ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। इंग्लैंड और  न्यूजीलैंड के  खिलाड़ी जब  रात को  मैच खेलने के लिए मैदान पर   उतरेंगे तो तापमान  29-30 डिग्री सेल्सियस  के आसपास रहने की  संभावना है ।  

ENG vs NZ T20 WC Semi-Final आज से इंग्लैंड से  2019 का बदला लेने उतरेगा  न्यूजीलैंड, दोनों टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

खिलाड़ियों को उमस की चुनौती भी झेलनी पड़ेगी। मैच के दौरान  53 फीसदी  के करीब  रह सकती हैं। वहीं हवा 10-12  किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है।बारिश की कोई उम्मीद नहीं है  पर रात को मैच होने वाला है  और ऐसे में ओस की भूमिका अहम रहने वाली है। इस मुकाबले के तहत टीम  टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला  ले सकती है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड वैसेतो दोनों ही मजबूत टीमें हैं  लेकिन यह देखना दिलचस्प रहने वाला है कौन किस पर भारी पड़ता है।