×

IPL 2021 में आज 'डबल हेडर',  खेले जाएंगे दो हाईवोल्टेज मैच, जानिए कब-कहां और कैसे देखें लाइव
 

 

क्रिकेट न्यूज़  डेस्क।.आईपीएल 2021  में गुरुवार   7 अक्टूबर को डबल हेडर है जहां  दो बड़े हाईवोल्टेज मैच खेले जाएंगे। मौजूदा सीजन अंतिम मोड़ पर है और ऐसे  में आज होने वाले  मैच काफी अहम हैं। डबल हेडल के पहले मैच में  चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होगी।वहीं दूसरे मैच में केकेआर का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।

IPL 2021 CSK vs PBKS क्या दुबई में रनों की होगी बारिश , जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  
 

CSK vs PBKS
चेन्नई सुपरकिंग्स और  पंजाब किंग्स  के बीच डबल हेडर के पहले मैच में  भिड़ंत होगी।दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में  खेला जाएगा। चेन्नई और पंजाब के बीच का यह मैच भारतीय समय के हिसाब से दोपहर   3.30 बजे  से शुरु  होगा, जबकि मैच में टॉस करीब  7 बजे हो जाएगा।चेन्नई सुपरकिंग्स तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर  चुकी है, वहीं पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए संघर्ष कर रही है।

IPL 2021, CSK vs PBKS  चेन्नई- पंजाब होंगे आमने-सामने, जानिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 


KKR VS RR

डबल हेडर के दूसरे मैच में  केकेआर का सामना    राजस्थान रॉयल्स से होगा । दोनों टीमों के बीच मुकाबला    शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में   खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के हिसाब से   शाम  7.30 बजे से शुरु  होगा जबकि मैच  में टॉस करीब  7 बजे हो जाएगा।

IPL 2021, RCB vs SRH सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मैच में  आरसीबी को 4 रन से दी मात
 

कब-कहां और  कैसे देखें मैच लाइव 

 बता दें कि आईपीएल 2021 के सभी मैचों का प्रसारण  स्टार स्पोर्ट्स  नेटवर्क के चैनलों  द्वारा किया जा रहा है।स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर मैच  को   लाइव देखा सकता है । इसके अलावा   मैच की लाइव स्ट्रीमिंग  डिज्नी + हॉटस्टार ऐप पर भी की जा सकती है।पिछले मैचोंकी  तरह ही    अब  एक  बार फिर रोमांचक कांटे की टक्कर के मैच देखने को मिलेंगे।