×

CSK बड़े बदलाव की तैयारी, सुपर स्टार विकेटकीपर की होगी एंट्री, धोनी पर भी आया बड़ा अपडेट
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2025 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स बड़े बदलाव की तैयारी में दिख रही है। दिसंबर में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले कई बड़े फैसले ले सकती है।सबसे बड़ी संभावना यह है कि धोनी तमाम अटकलों के बाद आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। कई ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि धोनी को सीएसके द्वारा रिटेन किया जा सकता है।आईपीएल में एक नियम की वापसी होने वाली है।कोई खिलाड़ी रिटायरमेंट के 5 साल बाद अनकैप्ड प्लेयर के रूप में उतर सकता है।

CPL में मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी ने मचाई तबाही, 19 गेंदों में छक्कों की बरसात कर ठोक डाले 52 रन, देखें वीडियो

हालांकि, रिपोर्ट्स के विपरीत चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले सकते हैं। माना जा रहा है कि धोनी अगर संन्यास लेते हैं तो सीएसके को निश्चित रूप से एक नए विकेटकीपर की तलाश होगी। आईपीएल 2025 नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ सकती है, जो धोनी का सबसे बढ़िया रिप्लेसमेंट होंगे।

पाकिस्तान की फिर उड़ेंगी धज्जियां, इंग्लैंड ने किया एक खतरनाक टीम का ऐलान 
 

टीम इंडिया में भी ऋषभ पंत ने ही धोनी को रिप्लेस किया था।ख़बरों में यह बात आ रही है कि ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा रिलीज किया जा सकता है।वह रिकी पोंटिंग के मुख्य कोच के रूप में जाने के बाद फ्रेंचाइजी से खुश भी नहीं हैं,

IND vs BAN सीरीज में कौन मारेगा बाजी, इस दिग्गज ने करी दी बड़ी भविष्यवाणी
 

पंत रिकी पोंटिंग के बेहद करीबी थे।पंत नीलामी में होंगे तो सीएसके उन्हें खरीदने से चूकेगी नहीं।ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने से चेन्नई सुपरकिंग्स के पास एक कप्तान का विकल्प भी मिल जाएगा। अगर फ्रेंचाइजी धोनी की तरह ही एक विकेटकीपर बल्लेबाज को कप्तान बनाना चाहेगी तो ऋषभ पंत ही एक अच्छा विकल्प होंगे।ऋषभ पंत से रितुराज गायकवाड़ की टेंशन बढ़ेगी, जो फिलहाल टीम के कप्तान हैं।