×

T20 WC से पहले  Ishan Kishan और Suryakumar Yadav का फ्लॉप शो देख भड़का ये दिग्गज, दिया बड़ा बयान

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टी 20 विश्व कप 2021 से पहले  ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में यूएई के मैदान पर ये दोनों  खिलाड़ी बल्ले से फ्लॉप हो रहे हैं। बता दें कि   ईशान किशन    और  सूर्यकुमार  यादव भारत की  15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं ।

IPL 2021 SRH vs CSK हैदराबाद की भिड़ंत होगी चेन्नई  से , जानें पिच रिपोर्ट और मौसम  का हाल 
 

ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों के फॉर्म में ना  होने से भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है।  ईशान  किशन  और सूर्यकुमार यादव के फ्लॉप शो को देखकर   कैरेबियाई दिग्गज ब्रायन लारा भी भड़क उठे हैं और उन्होने बड़ा बयान  दिया है। ब्रायन लारा ने कहा  है   कि मुंबई  इंडियंस   के खिलाड़ी या तो भारतीय टीम में चयन होने के  दबाव में    हैं या उनकी जीत की  भूख खत्म हो चुकी है ।  

INDW vs AUSW Day Night Test स्मृति मंधाना  ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, कंगारू गेंदबाजों की जमकर की धुनाई
 

बता दें कि आईपीएल में मंगलवार को  मुंबई इंडियंस ने   पंजाब किंग्स को        मात दी , लेकिन इस मैच  के तहत सूर्यकुमार  यादव बल्ले से कुछ  कमाल नहीं कर सके ।वहीं ईशान किशन को तो इस  मैच  की प्लेइंग इलेवन  से बाहर रखा ही गया था। ब्रायन लारा ने कहा कि   हो सकता है कि भारतीय टीम में शामिल किेए जाने के दबाव में निराशाजनक प्रदर्शन  हो  रहा हो।

T20 World Cup में Virat Kohli से ज्यादा ये भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए होगा खतरा 
 

अगर आप सौरभ तिवारी को देखें तो सूर्यकुमार और  ईशान से ज्यादा उनमें रन बनाने  की भूख दिखाती है।  मुंबई इंडियंस के लिए सौरभ तिवारी ने  37 गेंदों    45 रनों की पारी  पंजाब को  खिलाफ  खेली थी। उनकी इस पारी ने  ही मुंबई इंडिंयस को जीत के लक्ष्य  का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई।