×

T20 World Cup 2021 Prize Money  खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया  पर हुई धनवर्षा , मिली इतने करोड़ की इनामी राशि
 

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। ऑस्ट्रेलिया ने   न्यूजीलैंड को टी 20विश्व कप के  फाइनल मैच में 8 विकेट से मात देकर खिताब अपने  नाम किया।  यह पहला मौका है जब  ऑस्ट्रेलिया  की टीम टी 20 विश्व कप  का खिताब जीतने में सफल रही । खिताबी जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया पर  धनवर्षा हुई  और  करोड़ों रूपए की  इनामी राशि मिली।  

T20 World Cup 2021 ऑस्ट्रेलिया बना T20 का नया बादशाह,  खिताबी मैच में न्यूजीलैंड को मात देकर रचा इतिहास

 

ऑस्ट्रेलिया  टीम को प्राइज मनी के रूप में 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (तकरीबन 12 करोड़ रुपये) दिए गए। वहीं, उपविजेता न्यूजीलैंड के खाते में 8 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 6 करोड़ रुपये)  इनामी  राशि के रूप  में आए ।सेमीफाइनल से बाहर होने वाली   इंग्लैंड और पाकिस्तान को 4-4 लाख अमेरिकी डॉलर ( लगभग 3 करोड़ रुपये)   की   राशि दी  गई।

NZ vs AUS, T20 World Cup 2021 खिताबी मैच में  टॉस होगा मैच का बॉस, जानिए आखिर क्यों 

 

सुपर 12 के दौरे के बाद से बाहर होने वाली हर टीमों के खाते में  70 हजार  डॉलर आए । टीम इंडिया के  खाते में भी  70 हजार डॉलर यानी करीब 51 लाख रुपये की राशि आई । टीम इंडिया का इस बार के टी 20 विश्व कप  में  बेहद खराब प्रदर्शन  देखने को मिला और वह सुपर  12 के राउंड  से बाहर हो गई । 

जानिए आखिर क्यों Shahid Afridi  ने  Virat Kohli  को दी सभी प्रारूप से कप्तानी छोड़नी की सलाह
 

ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ खिताबी  मैच में न्यूजीलैंड ने जीत के लिए संघर्ष तो किया लेकिन उसे  जीत नहीं मिली  पाई।   न्यूजीलैंड ने  कप्तान केन विलियमसन की      85 रनों की पारी के दम पर कंगारू टीम के सामने  173 रनों का लक्ष्य रखा।  ऑस्ट्रेलिया ने  डेविड  वॉर्नर की  53 और मिचेल मार्श  की  नाबाद 77 रनों की पारी के दम पर एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की ।