×

क्या T20 World Cup 2024 में खेलेंगे विराट और  रोहित, भारत के मुख्य चयनकर्ता ने दिया ये जवाब

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।टीम इंडिया टी 20 विश्व कप 2022 में अपना जलवा दिखाने का काम कर रही है।टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। अगला टी 20 विश्व कप साल 2024 में खेला जाएगा। हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का ऐलान भी किया है। वैसे जब टीम इंडिया का ऐलान करने के साथ ही भारत के मुख्य चयनकर्ता से विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य लेकर सवाल किया गया तो वह झुंझला गए।

ENG vs NZ Live T20 WC 2022 इंग्लैंड ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
 

चेतन शर्मा ने कहा, किसी टूर्नामेंट के बीच आप चीफ से कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वह किसी खिलाड़ी से बात करेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही बड़े खिलाड़ी हैं तो मैं उनसे इस बारे में बात नहीं कर सकता। विराट कोहली और रोहित शर्मा टी 20 विश्व कप 2024 का हिस्सा बनेंगे या नहीं, यह तो देखने वाली बात रहती है कि लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में ये दोनों खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

ENG vs NZ T20 World Cup 2022 इंग्लैंड के लिए करो या मरो की जंग, न्यूजीलैंड के खिलाफ हर हाल में करना होगी जीत दर्ज
 

विराट कोहली का तो जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। टी 20 विश्व  कप 2022 के तीन मैचों में से दो के तहत  विराट कोहली के बल्ले से अर्धशतक निकला है। टी20 विश्व कप 2022 के पहले मैच के तहत भारत ने पाकिस्तान को हराया था,

T20 World Cup 2022 के बीच चैंपियन टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान हुआ चोटिल 
 

वहीं इसके बाद नीदरलैंड को हराया, हालांकि तीसरे मैच में भारत को  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा ।टीम इंडिया  टूर्नामेंट के चौथे मैच में  बांग्लादेश से भिड़ेगी ।इस मुकाबले के तहत  भारत  अगर जीत दर्ज करता है तो वह सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाएगा।वहीं हार के साथ टीम  इंडिया की मुश्किल बढ़ सकती हैं।