×

IPL 2022 Auction चोटिल Jofra Archer पर आखिर क्‍यों मुंबई इंडियंस ने खर्च कर दिए 8 करोड़ रुपए

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में  मुंबई इंडियंस ने हैरान करने वाला  फैसला लिया। दरअसल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने चोटिल जोफ्रा आर्चर पर  8 करोड़ खर्च कर दिए। बता दें कि  आर्चर पिछले कुछ समय   से  चोट से जूझ रहे हैं और मैदान से भी दूर हैं। यही नहीं आईपीएल 2022 में उनकी खेलने की  संभावना न के बराबर है।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के बाद जानिए कौन सी टीम ने खरीदा किस खिलाड़ी को, पूरी लिस्ट यहां
 


पर इन सब बातों के बीच    मेगा ऑक्शन में   आर्चर को खरीदने के लिए    टीमों के बीच होड़ रही। मुंबई इंडियंस ने  8 करोड़ रुपए की बोली लगाकर इस गेंदबाज को खरीदा । बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को नीलामी के दूसरे दिन खरीदा । वर्चुअल प्रेस  कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस ने कहा  कि हमने इन सब चीजों  को ध्यान में रखा ।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में सचिन के बेटे Arjun Tendulkar की खुल गई किस्मत, इस टीम ने खरीदा 

पहले दिन के बाद जिस तरह से तेज गेंदबाजों को खरीदा गया था। हमारे लिए एक विकल्प स्पष्ट हो गया था  कि जोफ्रा आर्चर लिस्ट  में  एकमात्र मार्की तेज गेंदबाज बचे थे।  मुंबई के मालिक आकाश ने कहा  कि इसलिए हमने उनके नाम पर पहले  ही चर्चा कर ली थी ।आईपीएल 2022 के तहत  मुंबई इंडियंस के लिए जोफ्रा आर्चर खेल पाते हैं  या नहीं ,  यह तो देखने वाली बात रहती है।

निश्चित रूप से जोफ्रा आर्चर इस साल उपलब्ध नहीं है, लेकिन फिट होने के बाद जब वो वापसी करेंगे  तो पूरा भरोसा है कि वह जसप्रीत  बुमराह के साथ मजबूत जोड़ीदार होंगे। मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात की।  विकेटकीपर बल्लेबाज  ईशान किशन पर तो मुंबई इंडियंस ने  15 करोड़ से  ज्यादा की रकम को खर्च किया है।