×

क्या Suryakumar Yadav एक ओवर में जड़ने वाले थे 6 छक्के, जानिए विराट ने पूछा सवाल तो मिला ये जवाब

 

क्रिकेट  न्यूज़ डेस्क।।  एशिया कप 2022 में  हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच में  सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की ।  उन्होंने एक ओवर में  4 छक्के लगाने का काम किया है ।सूर्यकुमार यादव ने  हारुन अरशद के ओवर में पहली तीन गेंदों पर  छक्के लगाने का काम किया । चौथी गेंद खाली गई और पांचवीं बार भी छक्का लगाया। 

Asia Cup 2022 Ravindra Jadeja के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने पहले क्रिकेटर
 


धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जब  लगातार छक्के लगा रहे थे तब  फैंस को लग रहा था कि वह कहीं  छह गेंद पर छह छक्के लगाने कारनामा ना कर दें । मैच के बाद  विराट कोहली ने भी  सूर्यकुमार यादव पर  सवाल किया  कि क्या सूर्यकुमार यादव  एक ओवर में  छह छक्के जड़ने वाले थे। 

Asia Cup 2022 SL vs BAN श्रीलंका -बांग्लादेश के बीच करो या मरो की जंग, जानिए पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI 

इस वाक्या  को लेकर  विराट  कोहली और सूर्यकुमार  ने मैच के बाद  एक दूसरे  का  इंटरव्यू लिया।  विराट कोहली ने सूर्या के  6 छक्के वाले प्लान के बारे में पूछा। सूर्यकुमार यादव  से विराट कोहली ने पूछा कि आपने आखिरी ओवर में  4 छक्के जड़े  ,  क्या आप सोच रहे थे कि  6 छक्के   मार सकते हैं ? इसके जवाब में   सूर्या ने कहा, मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा था , लेकिन युवी  के करीब नहीं जा सका। 

बतौर कप्तान Rohit Sharma ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, Virat Kohli का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

 वहीं विराट ने युवराज सिंह के छह छक्कों के बार मेंकहा ,  वो मैजिकल ओवर था। स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ  जड़ना  शानदार  था।गौरतलब हो कि टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में  छह गेंदों पर 6 छक्के लगाने का कारनामा   युवराज  सिंह के नाम दर्ज है।  साल 2007 के टी 20 विश्व कप में  छह गेंदों पर छह छक्के लगाने कारनामा किया है।उनका रिकॉर्ड कोई  नहीं तोड़ पाया है ,लेकिन सूर्यकुमार यादव ऐसे  बल्लेबाज  हैं जो  युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।