×

IPL 2022 पंत की टीम में आए वॉर्नर, भरत और शार्दुल ठाकुर, देखें Delhi Capitals का फुल Squad

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन  में दिल्ली कैपिटल्स ने मैच विनर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है बता दें कि नीलामी से पहले  दिल्ली की टीम ने    कप्तान ऋषभ पंत,  तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे  और पृथ्वी शॉ को रिटेन किया था, इन पर करोड़ों खर्च हुए थे।

IPL 2022  मेगा नीलामी के बाद जानिए कैसी है Rohit Sharma की Mumbai Indians, देखें फुल Squad
 


इसके बाद मेगा नीलामी से फ्रेंचाइजी ने डेविड वॉर्नर , शार्दुल ठाकुर और मिशेल मार्श जैसे बड़े खिलाड़ियों को खरीदा है। बता दें कि दिल्ली  की टीम ने  मेगा नीलामी में  दिल खोलकर पैसा खर्च किया ।बता दें कि आईपीएल  में दिल्ली की  टीम  अब तक खिताब  नहीं जीत पाई है । आईपीएल 2020 में टीम ने   फाइनल तक का सफर तय किया  था, जहां उसे मुंबई इंडियंस के हाथों हार मिली  थी। पिछले सीजन में  ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम तीसरे स्थान पर रही थी।

IPL 2022 धोनी की टीम में फिर हुई बूढ़े शेरों की एंट्री, पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो गई CSK

बाकी टीमों की तरह ही दिल्ली कैपिटल्स  भी बदल  गई है और अब वह मैदान पर नई शुरुआत करने उतरने वाली है। बता दें कि    दिल्ली की टीम में  डेविड वॉर्नर जैसे अनुभवी तो शार्दुल ठाकुर जैसे मैच विनर खिलाड़ी की एंट्री हुई है जिससे  फ्रेंचाइजी को काफी फायदा होगा।

Delhi Capitals में आया खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज, मैच फिनिश करने में है माहिर

डेविड वॉर्नर  का  वैसे तो पिछले  आईपीएल सीजन में खराब प्रदर्शन रहा था, लेकिन हाल ही  में उन्होंने  इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा किया है।उन्होंने  ऑस्ट्रेलिया को टी 20 विश्व कप का खिताब दिलाने का काम काम भी किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम   आईपीएल 2022 के तहत भी ऋषभ पंत की कप्तानी में ही मैदान पर उतरेगी।लेकिन वह इस बार  ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगी  या नहीं , कुछ कहा नहीं जा सकता है। गौर कियाजाए तो दिल्ली कैपिटल्स  कागज पर  काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन वह मैदान पर कैसा प्रदर्शन करती है , यह देखना बाकी है।

दिल्ली कैपिटल्स  की पूरी टीम- 

खरीदे गए खिलाड़ी: अश्विन हिब्बार (20 लाख), डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़), कमलेश नागरकोटी (1.10 करोड़), सरफराज खान (20 लाख), मिचेल मार्श (6.50 करोड़), कुलदीप यादव (2 करोड़), शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़), मुस्ताफिजुर रहमान (2 करोड़), केएस भरत (2 करोड़), कमलेश नागरकोटी (1.10 करोड़), मंदीप सिंह (1.10 करोड़), खलील अहमद (5.25 करोड़), चेतन सकारिया (4.20 करोड़), ललित यादव (65 लाख), रिपल पटेल (20 लाख), रोवमैन पॉवेल (2.80 करोड़), यश धुल (50 लाख), प्रवीण दुबे (50 लाख), लुंगी नगिदी (50 लाख) और टिम सीफर्ट (50 लाख) और विक्की ओसवाल (20 लाख)

दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, केएस भरत, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नोर्टजे।