×

Virat Kohli ने सोशल मीडिया पर रचा इतिहास, लगाया दोहरा शतक, देखें Video

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।  मैदान से दूर चल  रहे विराट  कोहली ने  इन दिनों सोशल मीडिया पर इतिहास  रचा दिया है। उनके  इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स हो गए  हैं।  विराट सोशल मीडिया पर इतने फॉलोअर्स रखने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। विराट कोहली  भारत के पहले  शख्स बन गए हैं , जिनके इंस्टाग्राम  पर 200 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं।

Ben Stokes ने अपने देश के इस खिलाड़ी को चुना बेस्ट विकेटकीपर, नाम जानकर चौंक जाएंगे
 

यदि  दुनियाभर के ओवरऑल  खेल के दिग्गजों के फॉलोअर्स की लिस्ट देखें  तो इसमें कोहली तीसरे नंबर पर  आते हैं । दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले  पुर्तगाल के    फुटबॉलर  क्रिस्टियानो रोनाल्डो और   अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं।  क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 451 मिलियन और  लियोनेल मेस्सी के   334 मिलियन   फॉलोअर्स हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर   200 मिलियन फॉलोअर्स पूरा होने के बाद  विराट ने   अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया।

IND VS SA इस घातक भारतीय गेंदबाज से खौफ खा रहे हैं दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बवुमा 

विराट कोहली ने खास उपलब्धि अपने नाम करने के बाद फैंस का आभार जताया है । विराट कोहली ने अपने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया है। विराट कोहली ने कहा, 200 मिलियन मजबूत। आप सभी का इंस्टा स्पोर्ट के लिए  धन्यवाद।

IND VS SA टीम इंडिया से जुड़े Hardik Pandya, लेकिन इस बात को लेकर फंसा पेंच
 

विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 49 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बता दें कि विराट कोहली  अपने इंस्टाग्राम  अकाउंट से मोटी कमाई भी करते हैं। विराट इंस्टाग्राम पर     कमाई करने के मामले में 19 वें स्थान पर हैं। वह भारत  में इंस्टाग्राम  पोस्ट से सबसे ज्यादा  कमाई करने  वाले क्रिकेटर हैं। विराट  अपनी एक पेड इंस्टाग्राम पोस्ट से  करीब 680000 डॉलर चार्ज करते हैं। विराट कोहली  की  नेट वर्थ   करीब 950 करोड़ बताई जाती है।