×

T20 World Cup में Rohit Sharma के निशाने पर छक्कों का यह रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को सिक्सर किंग कहा जाता है। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं । हाल ही में नीदरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, आगे भी उनका दमदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया टी 20 विश्व कप 2022 के अपने तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंने वाली है ।

NZ vs SL,T20 World Cup 2022 न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच होगी भिड़ंत, जानिए कैसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI
 

रविवार  30 अक्टूबर को पर्थ में खेले जाने वाले इस मैच के तहत रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें रहेंगी। हिटमैन रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छक्कों का महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।रोहित शर्मा ने हाल ही में टी 20 विश्व कप में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़कर नंबर 1 का ताज हासिल किया।

IND vs SA T20 World Cup 2022 रविवार को खेला जाएगा मैच, जानिए कैसा होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का प्लेइंग XI

अब रोहित के निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का  रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। तीनों प्रारूप के मिलाकर यानि टेस्ट, वनडे और टी 20 में अभी तक रोहित शर्मा ने कुल 422 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 495 छक्के लगाए हैं ।

T20 WC 2022 में भारत का सामना होगा अब दक्षिण अफ्रीका से, कब-कहां खेला जाएगा मुकाबला, जानिए मैच की टाइमिंग
 

रोहित शर्मा अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो वह वर्ल्ड क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले यह कारनामा वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने किया हुआ है। क्रिस गेल के नाम 483 मैचों में 553 छक्के दर्ज हैं।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर है। ब्रैंडन मैक्कुलम 398 छक्के के साथ चौथे स्थान पर हैं।