×

IPL 2022  कैच छोड़ने के बाद बुरी तरह टूट गया ये खिलाड़ी,  धोनी ने फिर ऐसे बढ़ाया हौसला , देखें VIDEO
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स  ने  आरसीबी को  23 रनों  से मात देकर मौजूदा सीजन के तहत  पहली जीत हासिल की । चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शिवम दुबे और  रॉबिन उथप्पा ने  ताबड़तोड़ पारी खेलकर  सुर्खियों बटोरी हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा    मुकेश चौधरी का नाम भी  चर्चा में  रहा है।  बता दें कि चौधरी ने  विराट कोहली को आउट  करके सीएसके को बड़ी सफलता  जरूर दिलाई थी   लेकिन बैंगलोर की पारी के दौरान  उन्होंने एक नहीं बल्कि दो कैच टपका दिए।

IPL 2022 MI vs PBKS जानिए क्या कुछ बदलाव करेंगी मुंबई -पंजाब, ऐसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI
 


पहले दिनेश कार्तिक का  कैच  छोड़ा  फिर शाहबाज   का भी कैच ड्रॉप किया है।दो कैच छोड़ने के बाद  मुकेश फिर से काफी निराश दिखे।ऐसा लगा कि उनका मनोबल पूरी तरह से टूट गया है लेकिन जब  शाहबाज को महीष तीक्ष्णा ने बोल्ड आउट   कर सीएसके को बड़ी सफलता दिलाई  तो धोनी ने कुछ ऐसा किया जिसकी तारीफ  पूरा विश्व क्रिकेट कर रहा है।

IPL 2022 MI vs PBKS  मुंबई- पंजाब के बीच खेला जाएगा हाईस्कोरिंग मैच, जानिए कैसा रहेगा मौसम, देखें पिच-वेदर रिपोर्ट

जैसे ही शाहबाज स्पिनर तीक्ष्णा की मिस्ट्री गेंद पर बोल्ड  हुए और सभी सीएसके के खिलाडी़ इसका जश्न मनाने लगे , लेकिन धोनी ने  जश्न  न मनाकर सीधे युवा मुकेश चौधरी के पास और गए और कंधे पर हाथ रखकर उनको मेटिवेट करने लगे।  महेंद्र सिंह दोनी के इस  जेस्चर ने  फैंस का दिल जीत लिया ।

IPL 2022 CSK VS RCB 36 साल की उम्र में अंबाती रायडू ने दिखाई चीते से फुर्ती, लपका शानदार कैच-VIDEO

क्रिकेट फैंस महेंद्र सिंह धोनी  के इस अंदाज को देखकर गदगद हुए हैं और उन्होंने   पूर्व कप्तान की जमकर तारीफ की है। गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी ऐसे  खिलाड़ी हैं जो  मैदान पर   युवा खिलाड़ियों को   अक्सर  मोटीवेट  करने के लिए  जाने जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर धोनी     मैदान पर करके दिखाया है।