×

IND vs SA दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस भारतीय बल्लेबाज ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, देखें लिस्ट
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।। भारत  और  दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी 20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। टी 20 सीरीज का पहला मैच  9 जून को खेला जाएगा। सीरीज से पहले हम यहां    दक्षिण अफ्रीका के  खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करने वाले हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के  खिलाफ अब तक  13 मैच खेले हैं जिसमें  362 रन बनाए हैं ।

Ben Stokes ने अपनी कप्तानी पर कही बडी बात, बताया किस बात पर रहेगा फोकस
 


रोहित  ने   इस दौरान  एक शतक और दो अर्धशतक भी लगाए।   वहीं उनका  सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा है।  सूची में दूसरा नंबर   सुरेश रैना है । रैना ने दक्षिण अफ्रीका  के खिलाफ  खेले 12 मैचों में 339 रन बनाए , इस दौरान एक शतक लगाया। केएल राहुल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है, वह बल्ले से टीम इंडिया के लिए  अच्छा प्रदर्शन करते भी नजर आ सकते हैं।

IND VS SA आईपीएल में फ्लॉप रहा ये खिलाड़ी T20 सीरीज में अब Team India की बन सकता है बड़ी कमजोरी

विराट कोहली  अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में  तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने 10 मैचों में   254 रन बनाए हैं, उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। शिखर धवन      चौथे नंबर पर हैं, उन्होंने    223 रन बनाए हैं।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे  ज्यादा मैच खेलने वाले  खिलाड़ियों की बात की जाए तो   धोनी   और रोहित  सबसे आगे हैं।

Team India के कप्तान Rohit Sharma ने याद किए बचपन के दिन, Instagram पर शेयर की ये तस्वीर

दोनों  खिलाड़ियों ने इस  टीम के खिलाफ  13-13 मैच खेले हैं। धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। रोहित शर्मा मौजूदा सीरीज के  तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलने वाले हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच टी 20 मैचों की सीरीज से  रोहित  शर्मा ने आराम लिया है।  उनकी जगह     केएल राहुल  कप्तानी   करते हुए नजर आएंगे।