×

IPL 2022 टूर्नामेंट में बुरी तरह फ्लॉप रहे ये  भारतीय दिग्गज, बढ़ गई Team India की टेंशन
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल  2022 में   गुजरात टाइटंस ने  7 विकेट से राजस्थान रॉयल्स को मात  देकर खिताब जीता है।आईपीएल 2022 टूर्नामेंट  में कई  खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियों बटोरी हैं।वहीं   कुछ भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों ने फ्लॉप प्रदर्शन किया , जिससे टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ गई है। इन  खिलाडियों  में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज शामिल हैं।  

IPL के  खत्म होने के बाद Team India का सामना होगा SA से, जानिए सीरीज का Full Schedule
 


 

पिछले कुछ वक्त से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे  विराट कोहली के लिए आईपीएल 2022 का सीजन खराब रहा ।उन्होंने अपने खेले  16 मैचों में  22.73 की  औसत से सिर्फ 341 रन बनाए।इस दौरान दो अर्धशतक ही वह लगा पाए। हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी आईपीएल 2022 सीजन के तहत बल्ले से फीका प्रदर्शन किया।

IPL 2022 के बाद अब ये ट्रॉफी जीतना चाहते हैं Hardik Pandya, जानकर फैंस होंगे खुश
 

रोहित शर्मा ने 14 मैचों  में 268 रन बनाए  और उनके बल्ले से एक  भी अर्धशतक नहीं निकला ।यही नहीं उनकी अगुवाई में   मुंबई इंडियंस  प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही है।स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा  भी आईपीएल के  15 वें सीजन के तहत कुछ खास प्रदर्शन नहीं  कर सके।

IPL फाइनल में Ashwin के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इस सूची में बनाई जगह
 

जडेजा  ने 10 मैच खेले और उनके बल्ले से 116 रन निकले ।    इस दौरान स्ट्राइक रेट 118 रन रहा ।वहीं गेदबाजी  में भी जडेजा फ्लॉप रहे  औ र5 विकेट  ले सके। विकेटकीपर बल्लेबाज  ऋषभ पंत भी  बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर सके ।उन्होंने  14 मैचों में करीब 31 के  औसत से  340 रन बनाए।एक अर्धशतक उन्होंने जड़ा।इस साल टी 20 विश्व कप  भी होना है  और  भारतीय  खिलाड़ियों  की खराब फॉर्म चिंता बढ़ाने का काम करती हैं।