इस दिग्गज खिलाड़ी की लव स्टोरी है बहुत ही फिल्मी, IPL की चीयरलीडर पर हार बैठा था दिल
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। इन दिनों टी20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हो रहा है। टूर्नामेंट16 अक्टूबर से शुरु हुआ है और फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा। इन सब बातों के बीच यहां एक खिलाड़ी की निजी जिंदगी की बारे में बात करने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी क्विंटन डीकॉक की लव स्टोरी की है।
IPL 2023 के मिनी ऑक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन सजेगी खिलाड़ियों की मंडी
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका का यह खिलाड़ी एक चीयरलीडर पर दिल हार बैठा था और बाद में उससे शादी भी की।क्विंटन डीकॉक ने साल 2015 में साशा हार्ली से सगाई की थी, वहीं इसके एक साल के बाद यानि साल 2016 में उन्होंने शादी की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्विंटन डीकॉक की वाइफ पत्नी साशा हार्ली आईपीएल में चीयरलीडर रह चुकी हैं।
बताया जाता है कि क्विंटन डीकॉक की साशा हार्ली से पहली मुलाकात आईपीएल के दौरान ही हुई थी। साल 2012 में लॉयन्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच के दौरान ही क्विंटन डीकॉक ने साशा हार्ली को पहली बार देखा था।
गौरतलब हो कि साशा हार्ली सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और उनकी काफी फैन फॉलोइंग हैं।क्विंटन डीकॉक की पत्नि अपनी खूबसूरती और ग्लेमर्स अवतार के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि क्विंटन डीकॉक दक्षिण अफ्रीका टीम के मुख्य सदस्य तो हैं ही , साथ ही आईपीएल में भी उनका जलवा देखने को मिलता है। आईपीएल में पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं, वहीं आईपीएल 2022 में वह केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा थे।