×

IND vs ZIM  जीत के बाद जश्न में डूबी Team India, काला चश्मा गाने पर किया डांस, देखें VIDEO 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम ने आखिरी वनडे मैच के तहत बीते दिन 13 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारतीय टीम  सीरीज  को 3-0 से  अपने नाम  करने  में सफल रही। टीम इंडिया की इस जीत के एक बड़े हीरो शुभमन गिल रहे , जिनके बल्ले से शानदार शतक निकला और   वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने  गए।  जिम्बाब्वे का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने  बाद टीम इंडिया ने  जमकर जश्न भी मनाया।

IND vs ZIM   भारत ने की पाकिस्तान के विश्व रिकॉर्ड़ की बराबरी, ऐसा करने वाली बनी टीम

टीम इंडिया के उपकप्तान शिखर धवन ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।टीम  इंडिया ने जीत के बाद बॉलीवुड का  गाना   काला चश्मा पर जमकर डांस किया।शेयर किए गए वीडियो  में देखा   जा सकता है कि  कैमरा ऑन होते ही कप्तान केएल  राहुल और शिखर धवन अपने हाथों की शटर को कैमरे  के ऊपर से हटाते हैं।

Asia Cup पाक के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा, टॉप पर हैं Rohit Sharma
 

और पीछे का सीन दिखने लगता है।बैकग्राउंड में फिल्मी गाना  काला  चश्मा बजता हुआ नजर आता है।इसके बाद गाने  पर सभी खिलाड़ी डांस करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान ईशान किशन ने जबरदस्त डांस स्टेप दिखाए। गाने के आखिरी में शुभमन गिल ने भी शानदार डांस स्टेप दिखाए।

Shubman Gill ने दिग्गजों को छोड़ा पीछे, ODI क्रिकेट में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
 

 

 बीच में शिखर धवन भी  शानदार  डांस  करते हुए नजर आए। केएल राहुल   शटर  हटान के बाद साइड  में हो जाते हैं और वह  इस वीडियो में नजर नहीं आते हैं।  रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जिम्बाब्वे दौरे पर केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई थी। उनकी  अगुवाई में  टीम इंडिया ने  शानदार खेल दिखाते हुए इकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। इस  दौरे पर शुभमन गिल , ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों का भी जलवा देखने को मिला।