×

T20 World Cup 2022 ये धाकड़ बल्लेबाज बना सकते हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 की लिस्ट में भारतीय भी शामिल
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टी 20 विश्व कप 2022  में कई  धाकड़ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि कौन से बल्लेबाज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाएंगे। वैसे हम यहां उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं जो टी 20 विश्व कप 2022  टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का काम कर सकते हैं। बता दें कि जिन खिलाड़ियों की हम बात कर रहे हैं, उनमें दो तो भारतीय शामिल हैं।

T20 World Cup 2022 बाबर-रिजवान के साथ नेट प्रैक्टिस करते दिखे Virat Kohli,  वायरल हुआ VIDEO 
 

विराट कोहली-- विराट कोहली इस वक्त  शानदार फॉर्म में चल रहे हैं  और अब उनका जलवा  टी 20 विश्व कप में भी देखने को मिल सकता है। हाल ही में एशिया कप  के तहत विराट कोहली ने 5 मैचों में 276 रन बनाए  थे।  एशिया कप में ही अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने  61 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेली। विराट कोहली टूर्नामेंट में  विरोधी टीम के लिए काल बन सकते हैं। 

T20 World Cup 2022 दमदार वापसी के बाद Mohammed Shami ने खोला सफलता का राज, जानिए क्या कुछ कहा
 

मोहम्मद रिजवान-  पाकिस्तान के धाकड़ मोहम्मद रिजवान  टी 20 के बेहतरीन  बल्लेबाज  हैं। वह एशिया कप  2022 में  ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। मोहम्मद  रिजवान के स्ट्राइक रेट पर  भले  सवाल खड़े हुए हों, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता रही है।

वॉर्नर या स्मिथ नहीं बल्कि ये घातक खिलाड़ी बना AUS का नया ODI कप्तान,  हुआ अधिकारिक ऐलान
 

 जोस बटलर - इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर  मौजूदा समय में  धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं। वैसे भी वह  टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तहत एक खतरनाक बल्लेबाज है।   इंग्लैंड के  बल्लेबाज जोस बटलर ने  अब तक 97 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट   के  तहत 2377 रन अब तक बनाए हैं। वह इस प्रारूप में एक शतक भी जड़ चुके हैं।

डेविड वॉर्नर--  ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी टी 20 विश्व कप 2022 में दमदार प्रदर्शन करते नजर  आ सकते हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने   बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। डेविड वॉर्नर   ऐसे बल्लेबाज हैं जो अकेले  ही गेंदबाजों की धज्जियां  उड़ा सकते हैं,  उन्होंने  कई मैच जिताऊ पारियां भी खेली हैं।

सूर्यकुमार यादव-टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।  सूर्यकुमार यादव ने  टीम  इंडिया की नंबर चार की समस्या तो हल की ही है। उन्होंने   भारत के लिए  निरंतरत शानदार पारी खेली हैं। टी 20 विश्व कप में तो वह भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते  हैं।