×

T20 World Cup 2022  SCO vs ZIM जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास , स्कॉटलैंड को मात देकर सुपर -12  में बनाई जगह

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टी 20 विश्वकप 2022 के पहले राउंड के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात देकर सुपर -12  में जगह बनाई है। जिम्बाब्वे  ने इतिहास रचा है। यह पहला मौका है जब टी 20 विश्व कप में क्वालिफाई राउंड से जिम्बाब्वे आगे बढ़ी है। मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे के सामने 133 रनों का लक्ष्य रखा।इसके जवाब में उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 18.3 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लया।

T20 World Cup सहवाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, विराट या सूर्या नहीं बल्कि पाक का ये खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन
 


जिम्बाब्वे की जीत में इरविन ने बल्ले से योगदान दिया। उन्होने  54 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन की पारी खेली। इस दौरान ही उन्होंने 6 चौके भी लगाए, सिकंदर रजा ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन  चौके और दो छक्के लगाए।वेस्ले मधेवेरे बिना खाता खोले आउट हो गए।

T20 WC 2022 पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले Team India की बड़ी कमजोरियां आईं सामने 

सीन विलियम्स 7 रन बनाकर आउट हुए। मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले  खेलते हुए 20  ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। स्कॉटलैंड  के लिए जॉर्ज मुन्से  ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके  की मदद  से 54 रन की पारी खेली। माइकल जोन्स ने  4 रन बनाकर लौटे ।

 T20 World Cup 2022 से बाहर होने के बाद  कैरेबियाई कप्तान Nicholas Pooran ने दिया  बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

मैथ्यू क्रॉस महज 1 रन बनाकर चलते बने. कप्तान रिची बेरिंगटन 13 रन बनाकर आउट हुए। मैकलियोड ने  26 गेंदों में 25 रन  की पारी का योगदान दिया।इसके अलावा क्रिस गीव्स  3 रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिे  तेंदुई चतरा ने  शानदार गेंदबाजी की ।उन्होंने 4 ओवरों में  14 रन देकर दो विकेट लिए। रिचर्ड नगारवा ने दो विकेट चटकाए। वहीं मुजरबानी और रजा ने 1-1 विकेट  लिए।