×

T20 WC 2022 पाकिस्तान के इस धाकड़ खिलाड़ी ने जड़ा सबसे लंबा छक्का, देखें टॉप  5 बल्लेबाज की लिस्ट

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टी20 विश्व कप 2022 में बल्लेबाजों का ताबड़तोड़ जलवा देखने को मिल रहा है। मौजूदा टूर्नामेंट के तहत कई बल्लेबाजों ने जमकर छक्के और चौके उड़ाए हैं।हम यहां उन पांच खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं जिन्होंने अब तक टूर्नामेंट में सबसे लंबे छक्के जड़े हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे लंबा छक्का लगाने की लिस्ट में पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद टॉप पर आ गए हैं।

T20 World Cup 2022 इस घातक गेंदबाज का करियर खत्म, कप्तान  Rohit Sharma ने दिया मौका

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और एक लंबा छक्का लगाया। पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद ने   गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 106 मीटर लंबा छक्का लगाया।यह टूर्नामेंट के सुपर -12 राउंड के तहत सबसे लंबा छक्का है। 

T20 World Cup 2022  जिम्बाब्वे से भिड़ेंगी टीम इंडिया, कब-कहां खेला जाएगा मुकाबला ,  जानिए मैच की टाइमिंग
 

इस टूर्नामेंट में दूसरा सबसे लंबा छक्का डेविड मिलर के बल्ले से निकला है,  जिन्होंने भारत के खिलाफ 104 मीटर का छक्का जड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं , उन्होंने सुपर-12 राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए  102 मीटर का लंबा छक्का जड़ा था।

T20 WC 2022 क्या Aaron Finch अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, सामने आया बड़ा अपडेट
 

वैसे कंगारू खिलाड़ी मिचेल मार्श भी इस विश्व  कप में 102 मीटर लंबा छक्का जड़ा है। उन्होने  यह सिक्स आयरलैंड के खिलाफ जड़ा  था।

 मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे लंबा छक्के जड़ने वाले  बल्लेबाजों की लिस्ट में एक और ऑस्ट्रेलियाई  बल्लेबाज भी  शामिल हैं और वह हैं मार्कस स्टाइनिस।  कंगारू  खिलाड़ी मार्कस स्टाइनिस ने श्रीलंका  के खिलाफ101 मीटर का लंबा  छक्का जड़ा था।इस  लिस्ट में कोई  भारतीय शामिल नहीं है और इसलिए  हैरानी होती है क्योंकि सूर्यकुमार यादव, रोहित  शर्मा , हार्दिक पांड्या जैसे   खिलाड़ी छक्के जड़ने के लिए ही जाने जाते हैं।