×

Suryakumar Yadav ने बनवाया एक और नया टैटू, सोशल मीडिया पर वायरल हुई PHOTO

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले   और टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव  टैटू का काफी    शौक रखते हैं।    सूर्यकुमार यादव   ने अपनी बॉडी पर कई टैटू बनवाए हैं।वैसे अब सूर्यकुमार यादव ने  एक और नया टैटू  बनवाया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।  सूर्यकुमार के हाथ पर इविल टैटू नजर आ रहा है।  इस टैटू के साथ वह थम्स  अप करते दिखाई दे रहे हैं।

महान Kapil Dev ने Arjun Tendulkar को दी सबसे बड़ी सलाह, जानिए क्या कुछ कह दिया
 


यही नहीं  तस्वीर में सूर्यकुमार यादव के साथ एक टैटू  आर्टिस्ट भी   दिखाई दे रहा है। सूर्यकुमार यादव  का नया टैटू  फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है, वह  सूर्यकुमार  यादव की  पोस्ट पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। आईपीएल 2022 सीजन के तहत हाल ही में सूर्यकुमार यादव  चोटों से परेशान नजर आ रहे हैं।

IND vs SA टी 20 सीरीज में Team India तोड़ सकती है पाकिस्तान का ये बड़ा रिकॉर्ड


 टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले वह चोटिल रहे , वहीं इसके बाद  टूर्नामेंट में वह चोट के  चलते मैदान से बाहर हुए।मुंबई  इंडियंस का प्रदर्शन भी  आईपीएल के 15 वें सीजन के तहत निराशाजनक  रहा, टीम अंक तालिका में सबसे आखिर में रही और  प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच  पाई।

T20 WC 2022 में PAK के खिलाफ जीत के लिए Team India को क्या करना चाहिए, Shoaib Akhtar ने बताया

  आईपीएल के बाद भारतीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका  के खिलाफ पांच टी 20 मैचों की  सीरीज   9 जून से खेलने  वाली है।  हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए चुनी गई  भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव  हिस्सा नहीं हैं।सूर्यकुमार  यादव फिलहाल चोट से पूरी तरह  उबर नहीं  पाए हैं और इस वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के  खिलाफ टी 20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।सूर्यकुमार की मैदान पर  कब तक वापसी होगी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

IND vs SA KL Rahul की कप्तानी का होगा टेस्ट,  फेल हुए तो फिर कटेगा पत्ता