×

T20 World Cup 2022 में Suryakumar Yadav ने हासिल किया ऐसा कीर्तिमान जिसे अब तक कोई अन्य बल्लेबाज नहीं कर पाया

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश रहा था। लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ सूर्या ने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है।नीदरलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए और अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने  25 गेंदों  में 7 चौके और  एक छक्के की मदद से नाबाद  51 रनों की पारी खेली ।

IND vs NED T20 World Cup 2022 भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत, नीदरलैंड को 56 रनों से हराया
 


मुकाबले में भारतीय टीम को 56 रनों से जीत मिली , वहीं सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सूर्यकुमार यादव ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलने के  साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड  भी अपने नाम कर किया है। स्टार खिलाड़ी  सूर्यकुमार  यादव टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ पांच बार  50  या  उससे अधिक रनों की पारी खेली।  

IND vs NED T20 World Cup 2022 विराट कोहली ने बल्ले से किया कमाल, हासिल कर ली बड़ी उपलब्धि

सूर्यकुमार यादव ने विंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में 65  इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में 117, हांग कांग के खिलाफ 26 गेंदों में नाबाद 68, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 गेंदों में 61 और नीदरलैंड के खिलाफ 25 गेंदों में नाबाद 51रन की पारी  खेली।टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल सूर्यकुमार यादव का जलवा देखने को मिल रहा है ।  

T20 World Cup 2022 रोहित शर्मा ने तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड,  इस मामले में बने चौथे खिलाड़ी 

उन्होने साल 2022 में 25  मैचों में 41.28 की औसत से 867 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 184.86  का रहा है । सूर्यकुमार यादव ने इस साल एक शतक और  सात अर्धशतक लगा  चुके हैं।इस साल  52 छक्के उनके बल्ले निकले हैं ।और 50 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।सूर्यकुमार यादव की जबरदस्त फॉर्म का फायदा भारतीय टीम को भी हो रहा है।

IND VS NED  Live Score T20 World Cup विराट, रोहित और सूर्या ने जड़े अर्धशतक, भारत ने नीदरलैंड को दिया 180 रनों का लक्ष्य