Samachar Nama
×

IND vs NED T20 World Cup 2022 भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत, नीदरलैंड को 56 रनों से हराया
 

IND vs NED T20 World Cup 20221--11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टी 20 विश्व कप 2022 के 23 वें मैच के तहत भारत और नीदरलैंड के बीच भिड़ंत हुई। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच के तहत भारत ने 56 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में भारत ने विराट, रोहित और सूर्यकुमार के अर्धशतक के दम पर  20 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बनाए, वहीं इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन बना सकी और हार गई।

IND vs NED T20 World Cup 2022 विराट कोहली ने बल्ले से किया कमाल, हासिल कर ली बड़ी उपलब्धि
 

IND vs NED T20 World Cup 20221--11

मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया,अपने बल्लेबाजों के दम पर ही वह 179 रन का स्कोर खड़ा कर पाई। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर चला। उन्होंने 44गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। विराट कोहली ने तीन चौके और दो छक्के भी लगाए।

T20 World Cup 2022 रोहित शर्मा ने तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड,  इस मामले में बने चौथे खिलाड़ी 
 

IND vs NED T20 World Cup 20221--11

वहीं रोहित शर्मा ने 39गेंदों में 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रनों की  पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में  51 रनों की पारी का योगदान दिया।नीदरलैंड के लिए फ्रेड क्लासेन और मीकेरेन ने 1-1 विकेट लिए। इसके जवाब में उतरी नीदरलैंड के बल्लेबाज भारत के घातक गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर टिक नहीं पाए।

IND VS NED  Live Score T20 World Cup विराट, रोहित और सूर्या ने जड़े अर्धशतक, भारत ने नीदरलैंड को दिया 180 रनों का लक्ष्य
 

IND vs NED T20 World Cup 20221--11

 नीदरलैंड के लिए सबसे बड़ी पारी टिम प्रिंगल ने खेली, जिन्होंने 15गेंदों में 20 रन बनाए।वहीं शेरिज़ अहमद ने नाबाद 16 रन बनाए।इसके अलावा मैक्स ओ'डॉव और बेस डी लीडे ने 16-16 रन की पारी का योगदान दिया। कॉलिन एकरमेन ने भी 17रनों की पारी का योगदान दिया।भारत के लिए गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन ही किया । भुवनेश्वर कुमार,अर्शदीप सिंह,  अक्षर पटेल  और आर अश्विन ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं  मोहम्मद शमी को 1 विकेट मिला।
IND vs NED LIVE SCORE: भारत का दबदबा बरकरार, नीदरलैंड ने गंवाए तीन विकेट, अक्षर के आगे बल्लेबाज बेबस, NED 47/3

Share this story