×

RR vs RCB Q2 Highlights बटलर के तूफान से टूटा बैंगलोर का खिताबी सपना, राजस्थान को 7 विकेट से मिली जीत 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को  7 विकेट से मात देकर  फाइनल में जगह बनाई है।राजस्थान रॉयल्स और  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में  भिड़ंत हुई।मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जाएगा IPL 2022 का Final, खूबियां जान उड़ जाएंगे होश
 

बैंगलोर ने  रजत पाटीदार के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए।  रजत पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए42 गेंदों में 4 चौके  और 3 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। कप्तान डुप्लेसी ने 27 गेंदों में 25 रन, ग्लेन मैक्सवेल ने 13गेंदों में 24 रन  और शाहबाज अहमद ने 8गेंदों में 12 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए  प्रसिद्ध कृष्णा  और ओबेड मैकॉय ने 3-3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और आर अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।

IPL 2022 2nd Qualifier, RR vs RCB Live रजत पाटीदार ने जड़ा अर्धशतक, बैंगलोर ने राजस्थान को दिया 158 रनों का लक्ष्य
 

वहीं इसके जवाब में उतरी  राजस्थान रॉयल्स की टीम  18.1 ओवर में  3 विकेट पर 161 रन बनाकर जीतने में कामयाब रही।राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने  तूफानी जलवा दिखाते हुए 60गेंदों में  नाबाद 106 रन बनाए। 10 चौके और 6 छक्के लगाए।वहीं  यशस्वी जायसवाल ने  13 गेंदों में 21 रन,  संजू सैमन ने 21 गेंदों में  23 रन बनाए।

IPL 2022 RR VS RCB क्वालिफायर 2 मैच में भी गरजा Rajat Patidar का बल्ला, ठोकी फिफ्टी
 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से  उम्मीद के मुताबिक गेंदबाज प्रदर्शन नहीं कर सके। जोस हेजलवुड ने  सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं  वानिंदु हसरंगा ने भी एक विकेट चटकाए जाने का काम किया।जोस बटलर को  मुकाबले में शानदार  प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।बता दें कि   राजस्थान  रॉयल्स अब  29 मई को  गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी।

WHAT. A. WIN for @rajasthanroyals! 👏 👏

Clinical performance by @IamSanjuSamson & Co. as they beat #RCB by 7⃣ wickets & march into the #TATAIPL 2022 Final. 👍 👍 #RRvRCB

Scorecard ▶️ https://t.co/orwLrIaXo3 pic.twitter.com/Sca47pbmPX


RR vs RCB Q2 Highlights Video