×

MI vs DC के मैच से पहले RCB के Dinesh Karthik का ये ट्वीट जमकर हुआ वायरल

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।.आईपीएल 2022 में शनिवार  21 मई को     मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मैच खेला जाएगा।इस मुकाबले  पर आरसीबी की नजरें भी रहने  वाली है । बैंगलोर की टीम आज के मैच के तहत  मुंबई इंडियंस की जीत की दुआ करने वाली ताकि उसका प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाए।मुंबई  इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच से पहले   आरसीबी के  दिनेश कार्तिक  का  एक ट्वीट  सोशल मीडिया पर जमकर  वायरल हो रहा है।

IPL 2022 हेटमायर की पत्नी पर गावस्कर ने दिया विवादित बयान, कमेंट्री से हटाने की उठी मांग
 

 दिनेश कार्तिक ने अपने  आधिकारिक ट्विटर   अकाउंट से  एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर  आ रहे हैं ।कार्तिक की यह तस्वीर साफ बताती है कि आज मुंबई को  आरसीबी  का पूरा सपोर्ट है।

IPL 2022 MI vs DC दिल्ली के लिए करो या मरो की जंग, जानिए कब-कहां देख सकते हैं LIVE
 

तस्वीर को पोस्ट करते हुए दिनेश कार्तिक  कार्तिक ने लिखा -आर्काइवस से यह मिला। दिनेश कार्तिक के इस  ट्वीट को सोशल मीडिया पर  काफी पसंद  किया जा रहा है । ख़बर लिखे जाने तक ट्वीट को   लगभग 5 हजार बार रिट्वीट किया जा चुका है और साथ ही लगभग 64 हजार लोगों ने इस ट्वीट को पसंद  किया है।

IPL 2022 MI vs DC मुंबई - दिल्ली के बीच होगी टक्कर, जानिए अब तक किस टीम का पलड़ा रहा है भारी
 

बता दें कि आरसीबी की टीम   अंक तालिका में अपने  14 लीग मैच खेलने के बाद   चौथे स्थान पर है  और  उसके 16 अंक हैं । दिल्ली कैपिटल्स के     13 मैचों में   14 अंक हैं  और वह पाचवें स्थान पर है।मुंबई इंडियंस के खिलाफ  दिल्ली जीत दर्ज करती है तो उसके भी 16 अंक हो जाएंगे। और अगर यहां  दिल्ली का नेट रन रेट बेहतर रहता है तो वह अंक तालिका  चौथे स्थान पर पहुंच सकती है।