IPL 2022 के बाद MS Dhoni फिल्म जगत में करेंगे एंट्री, जल्द होगी बड़ी घोषणा
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सफल कप्तानों में होती है।उन्होंने भारत को आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफियां दिलाईं। फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं ।इसी बीच बड़ी जानकारी सामने आई है कि महेंद्र सिंह धोनी फिल्म जगत में एंट्री करने वाले हैं। ख़बरों की माने तो महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही प्रोड्यूसर के रूप में कॉलीवुड यानि तमिल सिनेमा में एंट्री करेंगे।
IPL 2022 में बुरी तरह फ्लॉप हुए Ishan Kishan ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा
माही ने एक तमिल फिल्म का निर्माण करने की प्लानिंग की है इसको लेकर वह आईपीएल 2022 के बाद बड़ी घोषणा कर सकते हैं।जानकारी यह भी सामने आई है कि नयनतारा धोनी के पहले प्रोडक्शन में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं ।अभी वह बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं।
IPL 2022 पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ियों ने सुनाए बॉलीवुड फिल्मों के जबरदस्त डायलॉग, VIDEO देखें
फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी ।मूवी को एटली ने डायरेक्ट किया है ।इसके अलावा नयनतार ने कुछ अन्य तमिल फिल्मों में काम कर रही हैं ।वैसे अब तक कोई इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की जीवन पर बॉलीवुड में फिल्म बन चुके हैं ।
Breaking IPL 2022 RR VS DC Live दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
उस फिल्म का नाम 'एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' था। जो कई भाषाओं में रिलीज भी हुई थी। फैंस भी धोनी की नई पारी का इंतेजार कर रहे हैं।बता दें कि धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2022 के तहत 11 मुकाबले खेले हैं और 4 में जीत हासिल की है। 0.028 नेट रन रेट और 8 अंकों के साथ वह पॉइंट टेबल में 9वें स्थान पर है।वैसे तो फिल्म जगत में महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री का फैंस भी बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं।