×

MI के कोच ने किया खुलासा, बताया, Arjun Tendulkar को क्यों नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 सीजन   के तहत   सचिन तेंदुलकर के  बेटे अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया । फैंस के मन में सवाल है कि आखिर क्यों  मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका नहीं दिया।   वैसे अब मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच  शेन बॉन्ड   ने खुद इसका खुलासा किया है।  मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच  शेन बॉन्ड ने कहा कि अभी उसे थोड़ा और काम करना होगा ।

IPL के बाद नए लुक में नजर आए Yuzvendra Chahal, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
 


मुंबई के  स्क्वाड  में चुना जाना एक  अलग बात है, लेकिन   प्लेइंग इलेवन में जगह  कमानी पड़ती है । अभी उसे  और मेहनत करने की जरूरत है ।  बता दें कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर खुद मान चुके हैं कि  अर्जुन तेंदुलकर को  अभी और मेहनत  करनी होगी। बता दें कि   आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर   को 30 लाख रुपए में खरीदा था ।  

क्या Virat Kohli धवस्त कर पाएंगे तेंदुलकर के 100  सेंचुरी का रिकॉर्ड, रोहित के बचपन के कोच ने दिया ये जवाब

लेकिन   आईपीएल 2022 के पूरे सीजन में   अर्जुन  तेंदुलकर प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के लिए तरसते रहे हैं।  अर्जुन तेंदुलकर  को डेब्यू मिलने का   इंतेजार तमाम  क्रिकेट फैंस भी कर रहे हैं।   फैंस कहीं ना कहीं देखना चाहते हैं कि सचिन तेंदुलकर का बेटा  अर्जुन तेंदुलकर आखिर मैदान पर कैसा प्रदर्शन करता हुआ नजर आएगा।

अर्जुन तेंदुलकर अब तक अपनी प्रतिभा को साबित  कर पाए हैं।वैसे आईपीएल 2022 सीजन के तहत  मुंबई इंडियंस  का बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन  देखने को मिला । आईपीएल में मुंबई इंडियंस  पांच बार खिताब विजेता है, लेकिन   लीग के  15 वें सीजन के तहत मुंबई प्लेऑफ में तो  पहुंच  ही नहीं पाई, साथ ही  वह अंक तालिका में  भी सबसे आखिर में ही रही।