×

जानिए  क्यों आगबबूला हुईं  Ms Dhoni की पत्नी साक्षी, सरकार पर उठाए सवाल

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त आईपीएल में व्यस्त हैं, लेकिन     उनकी पत्नी साक्षी अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी  साक्षी  गृह राज्य      झारखंड में बिजली कटौती  से परेशान हैं और उन्होंने बिजली संकट को लेकर सरकार से तीखी सवाल पूछे हैं।

IPL 2022 बैंगलोर के लिए बड़ा खतरा बनेगा राजस्थान का यह धाकड़ बल्लेबाज, ये बड़ी वजह
 


राज्य में गर्मी काफी  पड़ रही है  और   तापमान   40 डिग्री  सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया जा रहा है  और ऐसे में बिजली कटौती से साक्षी धोनी परेशान हो गई हैं। साक्षी  धोनी ने  बिजली कटौती को लेकर निराशाव्यक्त करते हुए  कहा ,  झारखंड   के एक करदाता   के रूप में      सिर्फ  यह जानना चाहती हूं  कि इतने सालों  से   झारखंड में बिजली संकट क्यों है ?

IPL 2022 Ambati Rayudu के गगनचुंबी छक्के पर CSK की फैन गर्ल  का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें photo

 हम   हर संभव  कोशिश करके बिजली बचाते हैं। फिर बिजली लगातार क्यों काटी जा  रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राज्य की बिजली मांग पीक आवर्स के दौरान 2500  मेगावट  को पार कर जाती है और  तेनुघाट विद्युत  निगम लिमिटेड की केवल दो  इकाइयां जिनकी बिजली  उत्पादन क्षमता लगभग   350 मेगावट है ।

IPL 2022 RCB vs RR बैंगलोर और राजस्थान के हाईवोल्टेज मैच का यहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण

राज्य की मांग को पूरा  करती है ।बाकी की मांग इंडियन एनर्जी    एक्सचेंज द्वारा पूरी की जाती है  ।बता दें कि  ताजा संकट   का सबसे बड़ा कारण   देशभर में बिजली संयंत्रों के लिए कोयले की कमी है और जल्द ही कमोडिटी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। साक्षी धोनी के ट्वीट को फैंस ने काफी  पसंद किया  है जिसे  कई बार रिट्वीट  भी किया गया है। बता दें कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी    सोशल मीडिया पर कब एक्टिव रहते हैं लेकिन  उनकी पत्नी साक्षी काफी सक्रीय रहती हैं।